नए ब्लॉगर में डेट तथा टाइम संबंधी कीड़ा (बग)
Date and Time related bug in New Blogger
पिछले दिनों अपने वर्डप्रैस.कॉम के पुराने चिट्ठे से पोस्टें उठाकर ब्लॉगर के नए चिट्ठे पर ला रहा था। इस कार्य हेतु ब्लॉगर पर पुरानी तारीख में पोस्ट पब्लिश कर रहा था तो क्या देखता हूँ कि चाहे कोई भी पुरानी तारीख डालो वह आज की तारीख में पब्लिश हो जाती थी।
इसी प्रकार यदि किसी पोस्ट को संपादित करो और उसकी तारीख (तथा समय) बदलो तो पब्लिश होने पर फिर से तारीख आज की तारीख में परिवर्तित हो जाती थी और पोस्ट फ्रंट पेज पर सबसे ऊपर आ जाती थी। इस प्रकार मैंने पाया कि आप न तो किसी पोस्ट की तारीख बदल सकते हैं और न ही पुरानी अथवा नई तारीख में पोस्ट कर सकते हैं। आप केवल वर्तमान तारीख तथा समय में पोस्ट कर सकते हैं।
मैं बहुत हैरान हुआ कि क्या ब्लॉगर में तारीख संपादित कर ही नहीं सकते। फिर मैंने यह प्रक्रिया अपने एक-दो टैस्ट ब्लॉग पर दोहराई तो एक वाले ब्लॉग पर तो फिर यही समस्या आई पर दूसरे पर नहीं। थोड़े विचार के उपरांत मैंने पाया कि यह समस्या केवल हिन्दी वाले ब्लॉग पर है। फिर मैंने अपने ब्लॉग की भाषा इंग्लिश सैट की तो सब ठीक हो गया।
अतः नए ब्लॉगर में यदि आपने भाषा हिन्दी सैट की हुई है तो:
» आप किसी मौजूदा पोस्ट का दिनांक और समय संपादित नहीं कर सकते।
» आप पुराने दिनांक (भूतकाल) तथा भविष्य के दिनांक में पोस्ट नहीं कर सकते।
अब भूतकाल के दिनांक में पोस्ट करने की आवश्यकता तो विशेष परिस्थियों में ही पड़ सकती है। (जैसे मुझे पड़ी) परंतु भविष्यकाल में पोस्टिंग का उपयोग पोस्ट को शैड्यूल करने हेतु किया जा सकता है। कोई पोस्ट लिखकर उसे आज से दो-दिन बाद की तारीख में पब्लिश कर दीजिए। वह चिट्ठे के मुख्यपृष्ठ पर भी नियत समय पर आएगी तथा नारद पर भी। (अपडेट: ब्लॉगर पर शैडयूलिंग की यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, वर्डप्रैस.कॉम में मैं इसका अक्सर उपयोग करता था। आशीष का इस ओर ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया)
थोड़े प्रयोग के बाद मैंने पाया कि यह बग नॉन-लेटिन कैरेक्टर-सैट वाली सभी भाषाओं में है।
इस समस्या का अस्थायी हल
» अगर आपको एकाध पोस्ट का दिनांक/समय संपादित करना है तो भाषा English (India ) सैट कर दीजिए। दिनांक/समय परिवर्तित करने के उपरांत फिर से भाषा हिन्दी कर दीजिए।
» अगर आपको अक्सर पोस्ट शैड्यूल करनी होती है (अर्थात भविष्य में पब्लिश करनी होती है) तो भाषा को स्थायी तौर पर English ही सैट करना बेहतर रहेगा। (जब तक यह बग दूर नहीं हो जाता)। फिलहाल मैं भी यही विकल्प प्रयोग कर रहा हूँ।
मैंने उपरोक्त बग रिपोर्ट किया। कृपया आप भी यहाँ पर रिपोर्ट करिए ताकि अधिकाधिक मात्रा में शिकायत मिलने पर वे इसको दूर करें। इसके लिए दूसरा विकल्प 'Report a bug or problem' लेकर उसमें अंतिम विकल्प 'I found a bug with Blogger' चुनें।
बाई द वे इस बग का पता लगाने वाला पहला शख्स मैं ही हूँ या किसी और ने भी इसे नोट किया ? ![]()
अपडेट: जैसा कि हमारी पाठक मनीषा जी की टिप्पणी से ज्ञात हुआ यदि आप पुराने ब्लॉगर से नए ब्लॉगर पर शिफ्ट हो रहे हैं तो ऐसा करने से पहले भाषा हिन्दी से English (India) सैट कर दें। नए ब्लॉगर पर आने के बाद उसे फिर से हिन्दी कर दें। यदि ऐसा न किया जाए तो सभी पुरानी पोस्टों का दिनांक शिफ्ट करने वाले दिन के दिनांक में बदल जाएगा। यदि आप शिफ्ट कर चुके हैं और ऐसा आपके साथ हो चुका है तो इसके लिए हल मैंने नीचे टिप्पणी में दिया है।





7 टिप्पणियाँ:
hello Please try the following updated web browser,Very handy,Immediately free download!
यह तो ब्लोगर की पुरानी समस्या है. हितावह यही है की दिनांक अंग्रेजी वाली ही रखे.
यह समस्या मैंने भी झेली थी। मेरे सारे पोस्ट नई दिनांक के हो गये हैं। नये ब्लागर पर विंडोज लाइव राइटर से भी पोस्ट नहीं जा रही है, यदि इसका कोई समाधान हो तो बताना।
मनीषा
http://hindibaat.blogspot.com
WLW से नये ब्लॉगर पर पोस्ट करने मे मुझे तो कोई समस्या नही आयी है। कृपया अपना WLW का संस्करण जाँच लें। मैं 1.0.1(6) का प्रयोग कर रहा हूँ।
@ Manisha,
मनीषा क्या नए ब्लॉगर पर आते वक्त आप की भाषा हिन्दी सैट थी, मेरे विचार से इसी कारण से ऐसा हुआ होगा। मैंने आपके ब्लॉग पर जाकर देखा सब दिनांक आपके उस दिन के सैट हो गए जिस दिन आपने शिफ्ट किया होगा। खुशी की बात है कि उनके पर्मालिंक वही हैं क्योंकि ब्लॉगर में एकबार पोस्ट पब्लिश कर देने के बाद दिनांक बदलने पर उनकी TimeStamp तो बदल जाती है पर PermaLink वही रहता है। अतः इसे सही किया जा सकता है।
- नारद पर इस लिंक पर जाएं, यहाँ आपकी सारी पोस्टों की सही तारीख आप देख सकती हैं।
- अब आप ब्लॉग की भाषा English सैट कर दीजिए। तथा शिफ्टिंग वाले दिन से पहले की सभी पोस्टों को एडिट कर के उनकी दिनांक नारद से देख कर सही कर लें तथा पब्लिश कर दें।
- अब भाषा फिर से हिन्दी सैट कर दें। इससे आपके Archives में पोस्ट पुराने ही क्रम से लग जाएंगी। यह काम मुश्किल से एक घंटे का होगा। जब मैं अपना पूरा ब्लॉग उठाकर इधर ला सकता हूँ तो यह काम तो बहुत आसान है।
परिणाम से मुझे अवश्य अवगत कराएं। इसके सुलझ जाने पर WLW वाला मामला देखते हैं। मेरे साथ भी ये मामला हुआ था।
"कोई पोस्ट लिखकर उसे आज से दो-दिन बाद की तारीख में पब्लिश कर दीजिए। वह चिट्ठे के मुख्यपृष्ठ पर भी नियत समय पर आएगी तथा नारद पर भी।"
आपकी ये बात थोड़ी समझ में नही आई। मैने तो समझा था कि आगे की तारीख की पोस्ट का उपयोग उस पोस्ट को क्रम में सबसे आगे रखने का होता है पर पोस्ट प्रकाशित तो तुरंत ही हो जाती है। अगर मैं सही समझा तो आप कह रहें की आगे की पोस्ट उस तारीख तक प्रकाशित ही नही होगी और उस दिन अपने आप हो जायेगी? ये तो बहुत काम की चीज अहि फिर।
@आशीष गुप्ता,
ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद आशीष। मैंने टैस्ट किया और पाया कि ब्लॉगर में यह सुविधा नहीं है। हाँ वर्डप्रैस.कॉम में यह सुविधा थी तथा मैं अक्सर इसका प्रयोग करता था। मेरे विचार से वर्डप्रैस में भी यह सुविधा उपलब्ध है।
टिप्पणी करें
लिंक करें