Wednesday 14 February 2007

आवश्यक सूचना - नए ब्लॉगर पर शिफ्ट होने से पहले ध्यान दें

आज आशीष भाई ने नए ब्लॉगर पर शिफ्ट किया तो उन्हें निम्नलिखित दिक्कत आई:
स्थानांतरण के पश्‍चात जब मैनें अपनी प्रविष्टियों के लेबल के साथ पुनः प्रकाशित किया तो सभी की मौलिक प्रकाशन तिथी गायब हो गयी और नई (आज की) प्रकाशन तिथी के साथ प्रकाशित हुई। हाथ से तारीख बदलनें पर भी कोई प्रभाव ना पढ़ा और अब मेरी सारी की सारी प्रविष्टियाँ १२ फरवरी की दिनांक के साथ छपी हुई हैं। किसी और के साथ ऐसा हुआ क्या? कोई उपाय है क्या मौलिक प्रकाशन तिथियाँ वापस लाने का?
इसका कारण है ब्लॉगर में हिन्दी भाषा संबंधी बग जिसके कारण तारीख बदल कर वर्तमान दिन की हो जाती है। अतः पुराने ब्लॉगर से नए पर शिफ्ट करने से पहले अपनी तिथि बदलकर English करलें। अब भाई इस बारे में कई बार लिख चुका हूँ, अपने चिट्ठे पर भी और चिट्ठाकार समूह पर भी। यह पढिए
अपडेट: जैसा कि हमारी पाठक मनीषा जी की टिप्पणी से ज्ञात हुआ यदि आप पुराने ब्लॉगर से नए ब्लॉगर पर शिफ्ट हो रहे हैं तो ऐसा करने से पहले भाषा Hindi से English (India) सैट कर दें। नए ब्लॉगर पर आने के बाद उसे फिर से Hindi कर दें। यदि ऐसा न किया जाए तो सभी पुरानी पोस्टों का दिनांक शिफ्ट करने वाले दिन के दिनांक में बदल जाएगा। यदि आप शिफ्ट कर चुके हैं और ऐसा आपके साथ हो चुका है तो इसके लिए हल मैंने नीचे टिप्पणी में दिया है।
तथा यह भी
@ Manisha,
मनीषा क्या नए ब्लॉगर पर आते वक्त आप की भाषा हिन्दी सैट थी, मेरे विचार से इसी कारण से ऐसा हुआ होगा। मैंने आपके ब्लॉग पर जाकर देखा सब दिनांक आपके उस दिन के सैट हो गए जिस दिन आपने शिफ्ट किया होगा। खुशी की बात है कि उनके पर्मालिंक वही हैं क्योंकि ब्लॉगर में एकबार पोस्ट पब्लिश कर देने के बाद दिनांक बदलने पर उनकी TimeStamp तो बदल जाती है पर PermaLink वही रहता है। अतः इसे सही किया जा सकता है।
अब यदि आपके साथ तारीखें बदलने की यह गड़बड़ हो चुकी है तो उसके लिए समाधान प्रस्तुत है।
  • नारद पर इस लिंक पर जाएं, यहाँ आपकी सारी पोस्टों की सही तारीख आप देख सकते हैं। (लिंक के अंत में 'Shrish' की जगह अपना नाम जो नारद पर पोस्ट के नीचे आता है डाल दें।)
  • अब आप ब्लॉग की भाषा English (India) सैट कर दीजिए तथा शिफ्टिंग वाले दिन से पहले की सभी पोस्टों को एडिट कर के उनकी दिनांक नारद से देख कर सही कर लें तथा पब्लिश कर दें।
  • अब Language फिर से Hindi सैट कर दें। इससे आपके Archives में पोस्ट पुराने ही क्रम से लग जाएंगी। यह काम मुश्किल से एक घंटे का होगा।
वैसे मैंने अपने चिट्ठे पर Language English ही सैट कर रखी है क्योंकि मुझे कई बार प्रविष्टियाँ संपादित करनी पड़ती हैं, बार-बार Language बदलने का झंझट कौन करे।

कृपया परिणाम से मुझे टिप्पणी द्वारा अवश्य अवगत कराएं।

संबंधित प्रविष्टियाँ

नए ब्लॉगर पर शिफ्ट होने संबंधी कुछ प्रश्नों के जवाब
नए ब्लॉगर में डेट तथा टाइम संबंधी कीड़ा (बग)

9 टिप्पणियाँ:

आशीष गुप्ता ने कहा...

क्षमा कीजिये ई-पंडित जी जो इस जानकारी के होते हुऐ भी अनभिज्ञ था पर आपको बहुत बहुत धन्यवाद हल बताने का। अब से आपका चिठ्ठा सब्सक्राईब कर ही लेता हूँ ताकि आगे से ज्ञान से वंचित्न ना रहूँ :) पुनः धन्यवाद।

Shrish ने कहा...

आशीष जी ये भी तो बताइए कि आपका मामला सुलझ गया या नहीं।

आशीष गुप्ता ने कहा...

लगता है आपको एक और मदद करनी पड़ेगी। मेरे लेख नारद पर "आशीष गुप्ता" के नाम से आते हैं पर मुझे ये पता नही कि वो कड़ी कौन सी है मेरे अकेले के लोखों की। जैसे आपनेे shrish की कड़ी दी वैसे "आशीष गुप्त", "आशीष-गुप्त", "आशिष", "ashish", "ashish-gupta" इत्यादि तो काम नही कर रही हैं। कैसे पता लगाऊँ? वैसे तो एक और उपाय है, घर पर चिठ्ठे के एक बैकअप है पर वो थोड़ी पुरानी है।

आशीष गुप्ता ने कहा...

कुछ नही हुआ इससे भी :( अब कोशिश करने से भे डर लगता क्योंकि एक लेख का क्रम बिगड़ जाये तो फिर बाकियों को भी खाली ही ऐडिट करना पड़ता है ताकि क्रम तो सही बना रहे। बहुत समय लगता है...

Shrish ने कहा...

@आशीष,
नारद पर हर पोस्ट के नीचे चिट्ठाकार का नाम क्लिक करने पर एक पेज पर उसकी सभी पिछली प्रविष्टियों की आर्काइव खुल जाती है।

मैंने नोट किया कि सिर्फ आपका ही नहीं बल्कि जिन्होंने भी अपने नाम हिन्दी में दे रखे हैं उन सब के नाम पर यह आर्काइव उपलब्ध लिंक उपलब्ध नहीं है। इस बारे में नारद मुनि से बात करता हूँ कि क्या किया जा सकता है।

आपको बस अपने पोस्टों की तारीख देखनी है। अगर आपके घर पर बैकअप वाले चिट्ठे में वो है तो उस से भी देख सकते हैं।

आशीष गुप्ता ने कहा...

तारीख तो खैर मिल गई पर उसके बाद भी काम नही बना। भाषा अंग्रेजी करने के बाद भी जब भूत की दिनांक दी तो भी आज की तारीख में ही प्रकाशित हुई। अब रहने ही दीजिये इतनी आफत भी नही है, सिर्फ तारीख ही खोई है लेख तो नही।

Shrish ने कहा...

यार पता नहीं आपके ब्लॉग में क्या चक्कर है। मैं दिनांक बदलता हूँ तो पीछे चली जाती है। मेरे टैस्ट ब्लॉग पर यह प्रविष्टि देखिए। इसे मैंने पहली बार आज १५ फरवरी को प्रकाशित किया, फिर एडिट कर तारीख बदलकर १५ जनवरी करके दोबारा प्रकाशित की और यह क्रम में पीछे चली गई। इस बात की पुष्टि आप स्वंय कर सकते हैं।

आशीष गुप्ता ने कहा...

श्रिश जी, अगले दिन का बन गया। बहुत बहुत धन्यवाद।

अब कोई तीन कोलम वाले लेआऊट का पता लगाऐं तो बहुत बढ़िया होगा। मैनें beautifulbeta ब्लॉग पे पढ़ा था और बन भी गया था पर बिना सही बैकग्राऊंड के मामला जमा नही..इधर देखिये http://allthatbothers.blogspot.com/

Shrish ने कहा...

@आशीष,
आशीष जी, वो तीन कॉलम वाला चक्कर मैने भी आजमाया था लेकिन पूरा लेआउट गड़बड़ा गया। साइडबार सरक कर नीचे आ गए। ये देखिए, इसलिए मैंने वो चक्कर ही छोड़ दिया।

कृपया 'श्रिश' नहीं 'श्रीश' लिखें।

और हाँ कोलम --> कॉलम

हाल की प्रविष्टियाँ