Sunday 11 February 2007

वर्डप्रैस.कॉम से ब्लॉगर पर पोस्ट कॉपी करना

Copying Post from WordPress.Com to Blogger

अभी हाल ही में एक साथी चिट्ठाकार ने वर्डप्रैस.कॉम से ब्लॉगर पर पोस्ट कॉपी करने संबंधित प्रश्न पूछा। सबसे पहले तो इस बात की खुशी है कि मैंने वर्डप्रैस.कॉम से ब्लॉगर पर जाने का एक नया ट्रेंड तो चलाया।

अब जैसा कि सब जानते हैं ब्लॉगर में अभी तक पोस्ट इम्पोर्ट करने का कोई तरीका नहीं है। यद्यपि यह फीचर ब्लॉगर हैल्प ग्रुप में अक्सर रिक्वेस्ट की जाती है। तो फिलहाल जैसे कि मैंने घर बदलते समय इसके तरीकों की चर्चा की थी। लेकिन उन में से मैंने केवल रिच टैक्स्ट एडीटर से कॉपी वाला तरीका सही पाया।

अब सब से पहले तो अपने ब्लॉगर ब्लॉग की Language हिन्दी से बदलकर English (India) सैट कर दीजिए। यह इसलिए आवश्यक है नहीं तो आप अपनी पुरानी पोस्टों को कॉपी करने के पश्वात उन्हें पुरानी तारीख में नहीं प्रकाशित कर पाएंगे। ब्लॉगर में बग के कारण वह उन्हें वर्तमान दिनांक और समय में ही पब्लिश कर देगा। इस बारे में अधिक जानने हेतु यह पोस्ट पढ़ें

अब कॉपी-पेस्ट का साधारण तरीका तो यही है कि WP.Com ब्लॉग से पोस्ट कॉपी करिए तथा ब्लॉगर के पोस्ट एडीटर में Compose मोड में पेस्ट कर दीजिए। इसके अतिरिक्त यदि हो सके तो पर्मालिंक इंग्लिश में रखिए। इस बारे में जानने हेतु यह पोस्ट पढ़िए

पुरानी तारीख में पोस्ट करना

अब पोस्ट एडीटर में नीचे एक विकल्प है Post Options उसे क्लिक कीजिए। अब नीचे दाईं ओर दिए गए टैक्स्ट बॉक्स में वह तारीख जिसमें पोस्ट पुराने ब्लॉग पर प्रकाशित हुई थी सैट कर दीजिए। पोस्ट पब्लिश कर दीजिए। यह पुराने दिनांक में प्रकाशित हो जाएगी।

फायरफॉक्स में कॉपी-पेस्ट करने का आसान तरीका

टूल बॉक्स - फायरफॉक्स, All-in-One Sidebar फायरफॉक्स एक्सटेंशन

उपरोक्त एक्सटेंशन इंस्टाल करें। इससे आप वेबपेज साइडबार में खोल सकते हैं। अब दो टैब खोलिए, एक में WP.Com चिट्ठे की पोस्ट दूसरे में ब्लॉगर का पोस्ट एडीटर। अब WP.Com वाले टैब में कीबोर्ड शॉर्टकट दबाइए Ctrl+Shift+Y. इससे WP.Com वाला पेज साइडबार में खुल जाएगा। अब उसमें पोस्ट को माउस द्वारा सलेक्ट (हाइलाइट) करिए तथा ड्रैग करके दाईं तरफ टैब में ब्लॉगर के पोस्ट एडीटर में ड्रॉप कर दीजिए। पोस्ट कॉपी हो जाएगी।

बाकी काम ऊपर बताए अनुसार करिए।

ब्लॉगर के एक चिट्ठे से दूसरे चिट्ठे पर पोस्ट कॉपी करने हेतु भी उपरोक्त तरीका लागू हो सकता है।

वैसे वर्डप्रैस.कॉम से ब्लॉगर पर आने वालों हेतु मेरा मशविरा है कि यदि उनकी पुरानी पोस्टें, दस-बीस तक हैं तो कॉपी-पेस्ट करें नहीं तो उन्हें वहीं रहने दें और नए चिट्ठे पर नए सिरे से लिखना शुरु करें। भविष्य में कभी जब ब्लॉगर में इम्पोर्ट की सुविधा आ जाए तो पुरानी पोस्टें इधर ले आएं।

P.S: कमल कर्नाटक जी ने इस काम के लिए एक बेहतर तरीके के बारे में जानकारी दी है जो कि काफी हद तक स्वचालित है। लेख देखें - वर्डप्रैस.कॉम से ब्लॉगर पर पोस्ट भेजना

संबंधित प्रविष्टियाँ

मैं वर्डप्रैस.कॉम से ब्लॉगर पर क्यों आया
मदद चाहिए - वर्डप्रैस.कॉम से ब्लॉगर पर कैसे जाऊँ ?...
नए ब्लॉगर में डेट तथा टाइम संबंधी कीड़ा (बग)
ब्लॉगर हैक - पोस्ट टाइटल हिन्दी में तथा पर्मालिंक ...

1 टिप्पणियाँ:

DR PRABHAT TANDON ने कहा...

अब तो मै भी सोच रहा हूँ कि घर बद दिया जाये लेकिन है बडे बवाल का काम

हाल की प्रविष्टियाँ