Monday, 19 February, 2007

Quick Start Guide for Reading and Writing (Typing) Hindi Text v1.0 beta

यह पोस्ट क्यों लिखी गई यह जानने के लिए नीचे जाएं

Welcome reader, This is a 5 minute workshop for reading/typing in Hindi. Believe me it's a child's play, Keep on Reading.

हिन्दी टाइप करना बहुत सरल है

If you can read the above line properly, then your system is configured to display Hindi text. Skip this section & go to Next Section.

Can't Read/View Hindi Text

Just follow these two easy steps.

» Set your browser's Character Encoding to Unicode (UTF-8)

In Internet Explorer, Click View > Encoding > Unicode (UTF-8)

In Firefox, Click View > Character Encoding > Unicode (UTF-8)

In Opera, Click View > Encoding > Unicode > (UTF-8)

» Install a Unicode Font in your fonts directory

Download this font file to your desktop. Open your windows fonts directory. For this click Start > Run to fire up Run dialog box. Type fonts and press Enter. Now copy the above file and paste it in this directory. Finally restart your browser.

Now you should be able to read Hindi text properly. If it is not so, visit this page for more detailed instructions, then return to this page.

How to Type in Hindi

हिन्दी टाइप करने के लिए आपको पहले से हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना कतई जरुरी नहीं। इसके लिए हम BarahaIME नामक टूल का प्रयोग करेंगे जिससे आप English में लिखेंगे और वह फोनेटिक रुप से स्वतः हिन्दी में टाइप हो जाएगा।

» BarahaIME इस लिंक से डाउनलोड (1.17 MB only) तथा इंस्टाल करें।

Desktop पर BarahaIME के Setup को डबल क्लिक कीजिए। ऐसा करने पर BarahaIME का Icon आपके Taskbar में System Tray में आ जाएगा।

» Default Language = Hindi हिन्दी सैट करें।

System Tray Icon पर राइट क्लिक करिए तथा Language > Hindi सलेक्ट करिए।

अब आप हिन्दी में टाइप करने के लिए तैयार हैं। कोई भी शब्द हिन्दी में टाइप करने हेतु उसकी समांतर Spelling इंग्लिश में टाइप कीजिए, उदाहरण के लिए ’मेरा भारत महान’ लिखने के लिए टाइप कीजिए ’meraa bhaarata mahaana’. इस टूल की मदद से आप Internet Explorer, Firefox, Opera, Notepad, WordPad, MS-Word आदि सभी विंडोज ऐप्लीकेशन्स में हिन्दी टाइप कर सकते हैं।

हिन्दी टाइपिंग संबंधी किसी भी मदद के लिए आप मुझे ईमेल कर सकते हैं या परिचर्चा Hindi Forum में हिन्दी लिखने मे सहायता नामक Subforum में पूछ सकते हैं। Baraha संबंधी मदद के लिए यह Thread खास बनाया गया है।

केवल एक सप्ताह में ही आप हिन्दी टाइप करने में परफेक्ट हो जाएंगे उसके बाद आप नीचे दिए गए लिंक्स पर जाकर हिन्दी टाइपिंग के अन्य तरीकों तथा टूल्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

टॉप पर जाएं

संबंधित प्रविष्टियाँ (Related Posts)

कंप्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का संक्षिप्त विवरण
बारहा, हिन्दीराइटर तथा इंडिक IME की तुलनात्मक समीक्षा

संबंधित कडियाँ (Related Links)

Can't See in Hindi @ सर्वज्ञ - Hindi Wiki
हिन्दी कैसे लिखें @ सर्वज्ञ - Hindi Wiki
Using Firefox, Install MozTxtAlignFix
हिन्दी लिखने मे सहायता @ परिचर्चा Hindi Forum
BarahaIME Home Page @ Baraha.Com
***************************************************

This section is for discussing the post only, if you are here for help on reading/writing in Hindi, skip this part. Go to Top of Page

यह पोस्ट क्यों लिखी गई

इस पोस्ट को लिखने की वैसे तो बहुत पहले ही सोचा था, हमेशा लगता था कि हिन्दी में लिखने हेतु कोई आसान सा Quick Start टटोरियल नहीं है। बीते कुछ समय में ऑरकुट से तथा इस चिट्ठे पर आए कई लोगों ने मुझसे कौतूहलवश इस बारे में पूछा, मैने उन्हें सर्वज्ञ पर उपलब्धि लिंक पर भेजा लेकिन वो भ्रमित हो गए तथा कईयों ने इरादा ही त्याग दिया। एक दिन जीतू भैया से बातचीत में मैंने यह बात कही तो वे बोले इस पर एक पोस्ट लिख दो। खैर बात फिर टल गई।

कल एक नवोदित चिट्ठाकार मोहिन्दर जी से गूगल टॉक पर बात करते हुए मैंने पूछा कि वे रोमनागरी में क्यों लिख रहे हैं तो पता चला कि वे हिन्दी लिखने के लिए हिन्दिनी.कॉम पर लिखकर कॉपी करके फिर ब्लॉग में पेस्ट करते हैं। हे भगवान, ऐसा काम तो २-३ साल पहले किया जाता था जब तक फोनेटिक आईएमई टूल उपलब्ध नहीं थे। मैंने उनसे पूछा कि क्या वे बारहा तथा हिन्दीराइटर आदि के बारे में नहीं जानते तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। उसी समय मैंने निश्चय कर लिया कि यह पोस्ट लिखने में अब देर करने का मतलब नहीं।

यह पोस्ट हिन्दी से अनजान एक आम आदमी को ध्यान में रखकर लिखी गई है जिसे हिन्दी टाइपिंग के बार में कुछ पता नहीं अथवा अत्यंत अल्प ज्ञान है, अतः इस पोस्ट का मकसद उसे कम से कम समय में हिन्दी टाइपिंग का तरीका बताना है।

मैंने पोस्ट को छोटी से छोटी बनाने का प्रयास किया है। कृपया अपने सुझाव दें कि इसे और ज्यादा सरल, सटीक, वस्तुपरक और उपयोगी कैसे बनाया जाए। मेरा इरादा इसे सर्वज्ञ और हिन्दी विकीपीडिया पर डालने का है अतः इसे बीटा संस्करण दिया है। इसमें निरंतर सुधार करता रहूँगा।

एक सुझाव तो ये दें कि इस पोस्ट का नाम इंग्लिश में ही सही है या हिन्दी में। यदि हिन्दी में रखूँ तो क्या कुछ सूझा नहीं। वैसे अगर किसी के सिस्टम में हिन्दी फॉन्ट नहीं हैं तो इस लिहाज से इसका नाम इंग्लिश में ही होना चाहिए। आप का क्या विचार है ?

पोस्ट की सभी पंक्तियाँ ध्यान से पढ़िए और बताइए कि कौन सी लाइनें हटाई जा सकती हैं, क्या इमेजों का प्रयोग लाभदायक है अथवा वे अनुपयोगी हैं। अन्य जो सुझाव इसे बेहतर बनाने के लिए हों बताइए।

***************************************************

14 टिप्पणियाँ:

संजीत त्रिपाठी ने कहा...

अच्छी जानकारी। इस से उन दोस्तों को मदद मिलेगी जो अपने कंप्युटर पर हिंदी पढ़ना और लिखना चाहते हैं

नीलिमा ने कहा...

लेख बहुत काम का लगा मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद

सागर चन्द नाहर ने कहा...

इस विषय पर एक लेख हमारे प्रिय नितिन बागला जी भी लिख चुकें है, कृपया उनका लिंक भी "संबंधित कडियाँ (Related Links)" में जोड़ लेवें।

॥दस्तक॥

मोहिन्दर कुमार ने कहा...

हिन्दी कलास के लिये शुक्रिया परन्तु कुछ शब्दो को अग कि मात्रा , पूर्ण विराम, आदि को कैसे बनाये.

मेरे कवि मित्र ब्लाग पर मेरी तितली भी उड रही थी आप ने नजर नही डाली... हा हा

rachana ने कहा...

श्रीश जी, इस पोस्ट का जवाब इसलिये नही दे पा रही थी कि मै भी अब तक 'हिन्दिनी'पर हिन्दी मे टाइप करके ही फिर कट -पेस्ट करती हूँ!! कई बार पहले सहायक लिन्क्स पर जाकर और बारहा,तख्ती आदि डाउनलोड भी लिये लेकिन कभी उसे काम करने लायक नही बना पाई ( महा अदक्षता के चलते ) और फिर जैसे तैसे काम चल ही जाता है तो सीखने की कोशिश भी नही की.. अब फिर से आपके बताये अनुसार करके देखती हूँ. और हाँ मेरे ख्याल से शीर्षक अन्ग्रेजी मे ही ठीक है..और निश्चित ही इस सिलसिले वार जानकारी से नये लोगों को लाभ होगा.आपको साधुवाद!

Pratyaksha ने कहा...

आपको यहाँ टैग किया है ।

Mired Mirage ने कहा...

इतनी उपयोगी जानकारी के लिए धन्यवाद । अपने मित्रों को यह लिंक दे दूँगी ।
घुघूती बासूती

Raji Chandrasekhar ने कहा...

Thank you for your valuable guidance. I am RAJI CHANDRASEKAR from kerala, starting a hindi blog for the students and teachers of Kerala. KERAL HINDI TEACHER (http://keralhinditeacher.blogspot.com. I would like to get more help from you.

vikram pratap singh ने कहा...

bahut ummda janabeaali aapke blog se bahut help mili...............

rishi ने कहा...

or just simply use this site:
www.quillpad.in
:)
automatically converts english to hindi script and even can google search in hindi

सुभाष कान्डपाल ने कहा...

आपका ब्लॉग बहुत ही अच्छा है

Ayush ने कहा...

इऩटऱनेट पर हिन्दी देखकर अचछा लगता है
गुगल ने हिन्दी सऱच लौऩच किया हे
गोस्टटस ने हिन्दी टूल लौऩच किया हे
आप एक बडा वाणिज्यिक साइट का मालिक हो या एक छोटा हॉबि साइट का परिचालक,
गोस्टटस आपको आपके साइट/ब्लाग के ट्रैफिक के बारे मे ठोस परिसंख्यान भेज सकती है।
मुफ्त और व्यवसायिक सेवा के बीच चुनने के लिये देखें
http://gostats.in

Raji Chandrasekhar ने कहा...

मैंने ( रजी चन्द्रशॆखर ) ब्लॊग स्पॊट में शुरू कि्या था। अब मेरा जॊ ब्लॊग वॆर्ड्प्रस में है, उसी में हिन्दी प्रविष्टियाँ भी शामिल कर रहा हूँ ।

Bablu ने कहा...

मेरे साथ कुछ दिक्कत ‘आरकुट पर हिन्दी लेखन को ले कर आ रही है”कृपया मार्ग दर्शन करे। जब से आर्कुट पर हिन्दी लेखन शुरू हुआ है, मेरा ब्रम्हा आई एम ई ठीक से काम नही कर रहा। बल्कि आर्कुट का ही हिन्दी लेखन शुरू हो जाता है जिसके कारण बहुत दिक्कत होती है।
राजेश तिवारी

हाल की प्रविष्टियाँ