नए ब्लॉगर पर शिफ्ट होने संबंधी कुछ प्रश्नों के जवाब
कल दिव्याभ भाई की मेल मिली जिसमें उन्होंने नए ब्लॉगर पर शिफ्ट होने संबंधी कुछ प्रश्न पूछे थे। क्षमा कीजिए दिव्याभ आपको पूछे बिना यह मेल यहाँ प्रकाशित कर रहा हूँ। पहले मैं मेल द्वारा ही जवाब देने वाला था। लेकिन एक तो मेल बहुत लंबी होने लगी थी फिर मैंने सोचा कि इसका जवाब चिट्ठे पर लिखना चाहिए, कुछ चिट्ठाकार बंधु अभी भी पुराने ब्लॉगर पर हैं, इस पोस्ट से वे भी लाभान्वित होंगे।
नए ब्लॉगर पर जाने से पहले अपने ब्लॉग की सैटिंग्स में जाकर Language हिन्दी से बदल कर English (India) सैट कर लें। वरना शिफ्ट हो जाने के बाद पुरानी पोस्टों की तारीखें गड़बड़ा सकती हैं। इस बारे में मैंने इस पोस्ट में लिखा है।
अभी जो टेम्पलेट चल रहा है मैं चाहता हूँ कि वह वही रहे फिर टिप्पणियों का क्या होगा
दिव्याभ जी नए ब्लॉगर पर आने के बाद आपके पुराने टैम्पलेट का सारा संशोधन (Customization) खत्म हो जाएगा, नया टैम्पलेट एकदम फ्रैश होगा। हाँ आपकी पोस्टों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और न ही टिप्पणियों पर। जहाँ तक रंग परिवर्तन आदि का सवाल है वो आप नए ब्लॉगर में बिल्कुल आसानी से कर सकते हैं । हाँ आपने स्टैट काऊंटर, क्रिएटिव कॉमन लाइसेंस आदि जो अन्य एडऑन बटन आदि लगाए हैं वो समाप्त हो जाएंगे। इसके लिए आप एक टैक्स्ट फाइल बना लें (WordPad में बना लें, उसमें कोड देखना आसान रहता है) तथा चिट्ठे पर लगाए गए सभी बटनों के कोड उसमें कॉपी कर दें। हर एक नया कोड जोड़ते वक्त उनमें अंतर करने हेतु निम्नलिखित Syntax द्वारा कमेंट जोड़ दें।
<!-- Sample Button Code -->आपके चिट्ठे पर मैंने निम्नलिखित बटन देखे। Technorati FaveMe, Type Hindi, iWebMusic, ब्लॉगिस्तान, Creative Common License, Stat Counter, हिन्दी चिट्ठाकार WebRing आदि। इन सब के कोड आप उपरोक्त फाइल में कॉपी कर दें। शिफ्ट हो जाने के बाद इनको दुबारा नए टैम्पलेट में लगाना होगा। ऊपर सेव किए कोड का प्रयोग करके ये बटन आदि एडऑन साइडबार तथा फुटर में लगा सकते हैं।मुझे पुरी जानकारी बिल्कुल "ले-मैन" की तरह चाहिए…नहीं तो मैं आपको अपना टेम्पलेट काँपि करके भेज सकता हूँ।
इसकी कोई जरुरत नहीं शिफ्ट होने की प्रक्रिया में पुराने ब्लॉग के टैम्पलेट की कोई जरुरत नहीं।
मैं चाहता हूँ कि नये ब्लागर पर सिफ्ट कर लूं पर मुझे पता नहीं है कि कैसे होगा… रवि जी के कहने पर मैने नया खाता भी gmail पर खोला था पर ब्लागर से Switch नहीं होता है नये पर्…
यह बहुत आसान है। इसके लिए आप पुराने ब्लॉगर अकाऊंट के यूजरनेम/पासवर्ड की सहायता से ब्लॉगर के होमपेज पर जाएं तथा लॉगइन करें। वहाँ आपको एक बटन दिखाई देगा - Switch to New Blogger. उस पर क्लिक करें तथा मांगे जाने पर अपने गूगल अकाऊंट (जीमेल वाला) का यूजरनेम/पासवर्ड दे दें। बाकी काम वह खुद कर लेगा। बस ध्यान रखें कि एक बार नए ब्लॉगर पर जाने के बाद पुराने पर लौटना संभव नहीं। अतः आवश्यक चीजों (ऊपर बताए कोड आदि) का बैकअप जरुर ले लें।
Manually पुन: ब्लागर में खाता अगर खोलते हैं तो मेरा ब्लाग का नाम http://divine-india.blogspot.com कैसे आएगा…
इस तरह का काम करने की कोई जरुरत ही नहीं, और वैसे भी यदि ऐसा किया तो पोस्टें नए ब्लॉग पर कैसे ले जाओगे ?
अतः दिव्याभ भाई पहले आप नए ब्लॉगर पर शिफ्ट हों, बाकी काम तो होता रहेगा, कोई दिक्कत हो तो यहाँ कमेंट द्वारा पूछें।
अपडेट: दिव्याभ की समस्या का समाधान हो गया। उन्होंने शायद पुराने ब्लॉगर से नए पर शिफ्ट करते समय टैम्पलेट पुराना (क्लासिक) ही रहने दिया था। नए ब्लॉगर में टैम्पलेट अपडेट करने पर बात बन गई।संबंधित प्रविष्टियाँ





7 टिप्पणियाँ:
जानकारी ठीक है! लोग शिफ़्ट करें!वैसे पूरी मेल दोहराये बिना भी यह जानकारी दी जा सकती थी। मेल और चैट मेरे ख्याल में बहुत सोच-समझकर
चिट्ठे में पोस्ट की जानी चाहिये! ऐसा मेरा मानना है।
बुजूर्गो की बात माननी चाहिए :)
सलाह के लिए धन्यवाद अनूप जी, मैंने मेल हटा ली है, आगे से भी आपकी बात का ध्यान रखूँगा। कृपया ऐसी फीडबैक देते रहा करें।
श्रीश जी,
ये बताइये कि आपने पोस्ट के बाद BOOKMARK का कोड कैसे डाला? क्या आप बार बार खुद डालतो हैं या कोई जुगाड़ बैठायी है, कृपया बतायें।
मनीषा
जानकारी सच में अच्छी है मगर मेरे काम नहीं आ रही पता नहीं क्या चक्कर है,पंडित जी अपना मेल देखें शायद तब आप मेरी सहायता कर पाएँ…मैं आपके जबाब का इंतजार कर रहा हूँ…शुक्रिया!
@मनीषा,
मनीषा जी बार-बार डालना पड़ा तो मैं बावला हो जाऊंगा। :) थोड़ा समय दीजिए इस बारे में एक-दो दिन में लिखता हूँ।
@Divine India,
दिव्याभ जहाँ तक मेरा ख्याल है आप नए अकाऊंट में लॉगइन करके शिफ्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए आपको पुराने अकाऊंट में लॉगइन करके शिफ्ट करना होगा। कृपया अपनी ईमेल चैक करें।
shrish maine tumhara link appne blogroll mai dekha tha usmai appka photo tha shrish naam per .
टिप्पणी करें
लिंक करें