कंप्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का संक्षिप्त विवरण
अकसर हिन्दी टाइपिंग से अनभिज्ञ बहुत लोगों को वहम होता है कि कंप्यूटर पर हिन्दी टाइप करने के लिए टाइपिंग सीखनी पड़ती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। आजकल इस काम के लिए कई फोनेटिक टूल उपलब्ध हैं जिनसे आप इंग्लिश में लिखोगे और वो हिन्दी में अपने आप टाइप हो जाएगा। मैं हिन्दी का ब्लॉगर हूँ हिन्दी और इंग्लिश बराबर स्पीड से लिखता हूँ जबकि मैंने हिन्दी टाइप करना कभी नहीं सीखा। तो मुझे लगा इस बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए।
पहले बात करते हैं हिन्दी टैक्स्ट न दिखाई देने की
आपके पास विंडोज चाहे कोई भी हो उसमें हिन्दी दिखाई देने के लिए बस एक अदद यूनिकोड हिन्दी फॉन्ट चाहिए। विंडोज एक्स पी में मंगल नाम का यूनिकोड फॉन्ट पहले से ही होता है। दूसरी विंडोज के लिए आप लोग यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। इसको डाउनलोड करके विंडोज फॉन्टस डायरेक्ट्री में कॉपी कर दीजिए, जो कि आमतौर पर c:\windows\fonts होती है, यह इंस्टाल हो जाएगा। अधिकतर मामलों में हिन्दी न दिखाई देने का यही कारण होता है दूसरा कारण हो सकता है Character Encoding का सही न होना। इसके लिए अपने ब्राऊजर के View मीनू में Character Encoding को Unicode (UTF-8) सैट करें। इस प्रक्रिया को चित्र सहित विस्तार से यहाँ समझाया गया है। ऐसा करने के बाद आपका कम्प्यूटर हिन्दी अच्छी तरह दिखा सकता है।
यदि अब भी आपको हिन्दी ठीक नहीं दिख रही तो इस लिंक पर जाएं।
अब बात आती है हिन्दी टाइपिंग की
यद्यपि सामान्य ऐप्लीकेशनों जैसे वर्डप्रैड, इंटरनेट एक्सप्लोरर आदि में हिन्दी टाइप करने के लिए एक यूनिकोड फॉन्ट का होना ही पर्याप्त है लेकिन विंडोज में हर जगह हिन्दी लिखने हेतु हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं का सपोर्ट इनेबल किया जाना चाहिए।
» विंडोज में हिन्दी सपोर्ट इनेबल करना
विंडोज एक्स पी में इसके लिए Control Panel>Regional and Language Options में जाएं। इसके बाद Languages टैब पर क्लिक करके Supplemental language support में Install files for complex script and right-to-left languages (including Thai) चैकबॉक्स को सलेक्ट करें तथा OK पर क्लिक करें। अब आपसे विंडोज एक्स पी की सीडी मांगी जाएगी।
उपरोक्त प्रक्रिया विस्तार से अन्य ऑपरेटिंग सिस्टमों सहित विकिपीडिया पर इस लेख में विस्तार पू्र्वक समझायी गई है: Help Multilingual support (Indic)
एक बार ऐसा कर लेने के बाद आप विंडोज में Text Boxes आदि समेत हर जगह हिन्दी में लिख सकते हैं यहाँ तक कि फाइलनेम भी हिन्दी में दे सकते हैं।
» हिन्दी टाइपिंग की विधियाँ
हिन्दी में टाइपिंग के तीन तरीके हैं :
1. रेमिंगटन टाइपिंग: यह वाला सबसे पुराना और अब काफी हद तक आउटडेटेड तरीका है। इसके लिए पहले से टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीखी होनी चाहिए। यह सिर्फ उनके लिए उपयोगी है जिन्होंने पहले से टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीखी हो तथा इसके अभ्यस्त हों।
2. इनस्क्रिप्ट टाइपिंग: इसका विकास भारत सरकार के राजभाषा विभाग ने किया था। यह भी एक टच टाइपिंग विधि है। यह विधि भारतीय भाषाओं में टाइपिंग की सर्वाधिक वैज्ञानिक विधि है। इस विधि से कम्प्यूटर पर सर्वाधिक स्पीड से हिन्दी टाइप होती है। लेकिन इसके लिए भी कुछ समय (एकाध हफ्ते से लेकर महीने तक) प्रैक्टिस करनी पड़ती है।
3. फोनेटिक टाइपिंग: यह हिन्दी टाइप करने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए कुछ भी सीखने की जरुरत नहीं पड़ती। आप सीधे हिन्दी में लिखना शुरु कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आपको 'राम' लिखना है तो आप टाइप करोगे 'raama'। यह भारतीय भाषाओं के ध्वन्यात्मक गुण (Phonetic Property) पर आधारित हैं अर्थात जैसा बोला जाता है वैसे ही लिखा जाता है। अतः इंटरनेट पर अधिकतर हिन्दी प्रयोगकर्ता इसी विधि का उपयोग करते हैं। अधिकतर नई साइटें तथा सॉफ्टवेयर भी इसी को अपना रहे हैं। अतः अब मैं इसी के बारे में चर्चा करुंगा
अब फोनेटिक हिन्दी टाइपिंग के लिए दो तरह के टूल उपलब्ध हैं: ऑनलाइन और ऑफलाइन
» ऑनलाइन टूल: ऑनलाइन वालों में आप टूल की साइट पर जाकर वहाँ हिन्दी टाइप करके फिर उसे कॉपी करके जहाँ लिखना हो वहाँ पेस्ट करते हैं। इसलिए यह तरीका उपयुक्त नहीं, कॉपी पेस्ट का झंझट है। दूसरा चूंकि ये टूल अधिकतर सर्वर पर आधारित होते हैं अतः इनकी टाइपिंग स्पीड कम होती है। इन टूल का एकमात्र लाभ यह है कि अपने कंप्यूटर से दूर होने पर (घर से बाहर आदि) आप बिना कोई टूल डाउनलोड किए साइट पर जाकर हिन्दी लिख सकते हैं। उदाहरण के लिए हिन्दिनी तथा QuillPad नामक टूल।
» ऑफलाइन टूल: दूसरी ओर ऑफलाइन टूल को एक बार डाउनलोड करके उससे किसी भी विंडोज ऐप्लीकेशन जैसे वर्डपैड, IE, गूगल टॉक आदि में कहीं भी सीधे हिन्दी लिख सकते हैं। इस तरह के टूल्स को फोनेटिक IME (Input Method Editor) कहा जाता है। नियमित प्रयोग के लिए यही टूल उपयुक्त होते हैं। इन टूल्स की स्पीड तेज होने के साथ ही इनके द्वारा लिखना कहीं अधिक सुविधाजनक होता है।
तीन सर्वाधिक प्रचलित IME हैं: Baraha IME, HindiWriter तथा Hindi Indic IME
तीनों की अपनी अपनी खूबियाँ (Pro) तथा कमियाँ (Cons) हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यह Review पढ़िए। HindiWriter केवल हिन्दी के लिए है। BarahaIME अधिकतर भारतीय भाषाओं में कार्य करता है। Indic IME में हिन्दी के लिए Hindi Indic IME यहाँ से डाउनलोड करें, अन्य भाषाओं के लिए यहाँ जाएं।
Indic IME में रेमिंगटन तथा इनस्क्रिप्ट के कीबोर्ड भी हैं अगर आपको वो पहले से आते हैं तो इंडिक आईएमई ही प्रयोग करें। इन दोनों के लिए एकमात्र विकल्प यही है। वैसे इनस्क्रिप्ट के लिए विंडोज एक्स पी में डिफॉल्ट कीबोर्ड भी होता है। इस बारे में चर्चा बाद में ही कर पाऊंगा।
बारहा IME इनमें सरलतम टूल है। इसे डाउनलोड तथा इंस्टाल करें। Run करने पर BarahaIME का Icon आपके Taskbar में System Tray में आ जाएगा। System Tray Icon पर राइट क्लिक करिए तथा Language > Hindi सलेक्ट करिए। अब आप हिन्दी में टाइप करने के लिए तैयार हैं। कोई भी शब्द हिन्दी में टाइप करने हेतु उसकी समांतर Spelling इंग्लिश में टाइप कीजिए, उदाहरण के लिए ’मेरा भारत महान’ लिखने के लिए टाइप कीजिए ’meraa bhaarata mahaana’. हिन्दी तथा English में Switch करने के लिए F11 या F12 कुँजी का प्रयोग करें अर्थात आप एक साथ दोनों भाषाओं में लिख सकते हो।
BarahaIME द्वारा हिन्दी टाइपिंग की विधि इस Quick Start Guide में चित्रों समेत बहुत अच्छी तरह बताई गई है।
एकाध हफ्ते में ही आपकी अच्छी स्पीड बन जाएगी और समय के साथ बढ़ती जाएगी। अंत में अधिक क्या कहूँ हिन्दी में लिखने का मजा तो इसका प्रयोग शुरु करने के बाद ही समझा जा सकता है। बाकी कुछेक अन्य भी छोटी मोटी बातें हैं लेकिन वो सब यहाँ एक ही पोस्ट में नहीं बताई जा सकती।
हिन्दी टाइपिंग और ब्लॉगिंग संबंधी जानकारी के लिए तीन बहुत उपयोगी साइटें हैं एक तो परिचर्चा हिन्दी फोरम जो कि विश्व में पहली फोरम है जो पूर्णतया देवनागरी लिपि में है। दूसरी नारद नामक साइट जो सभी हिन्दी ब्लॉगों की फीड को एक जगह दिखाती है। तीसरा है सर्वज्ञ नामक Wiki जिस पर हिन्दी टाइपिंग और ब्लॉगिंग के बारे में बहुत जानकारी मौजूद है। ये सभी साइटें पूरी तरह अव्यावसायिक तथा लाभरहित हैं जो इंटरनेट पर हिन्दी के प्रचार-प्रसार से जुड़ी हैं।
हिन्दी टाइपिंग संबंधी किसी भी मदद के लिए आप मुझे ईमेल कर सकते हैं या परिचर्चा Hindi Forum में हिन्दी लिखने मे सहायता नामक Subforum में पूछ सकते हैं। Baraha संबंधी मदद के लिए यह Thread खास बनाया गया है।
अन्य किसी भी प्रकार का प्रश्न हो तो निसंकोच पूछें। नीचे दिए गए कुछ लिंक भी हिन्दी टाइपिंग हेतु उपयोगी हैं।
इस लेख का नवीन संशोधित संस्करण अभिव्यक्ति के मार्च २००७ के अंक में यहाँ पर पढ़ा जा सकता है।संबंधित प्रविष्टियाँ (Related Posts)
Quick Start Guide for Reading and Writing (Typing) Hindi Text
बारहा, हिन्दीराइटर तथा इंडिक IME की तुलनात्मक समीक्षा
संबंधित कड़ियाँ (Related Links)
Can't See in Hindi @ सर्वज्ञ - Hindi Wiki
हिन्दी कैसे लिखें @ सर्वज्ञ - Hindi Wiki
हिन्दी लिखने में सहायता @ परिचर्चा - Hindi forum
Enabling Complex Text Support for Indic Scripts @ Wikipedia





15 टिप्पणियाँ:
पूरी इमानदारी और मेहनत से लिखी गई पोस्ट, हमेशा की तरह लाजवाब.
और, लगे हाथ ये भी बता दें कि आपने होम व आगे पीछे जाने के लिए आइकन लगाया है वह कैसे लगाया है ताकि गूगलिंग से कुछ राहत तो मिले!
बढ़िया मास्साब, आपकी कक्षा में आकर सच में कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। आशा करता हूं कि अपने स्कूल में भी आप छात्रों के बीच लोकप्रिय होंगे।
बहुत बढिया! समय-समय पर ऐसे लेख आते रहने चाहिये जिससे नवीनतम जानकारी मिल सके।
बढ़िया. ज्ञानवर्धक और सराहनीय पोस्ट. बधाई!!
श्रीश, बहुत अच्छा लेख लिखा है। इसको तुम हैडर के मेनु में भी डाल दो, चाहे इसे या अपने स्टेप बाय स्टेप वाले आलेख को
वाह! बहुत अच्छा।
श्रीश इसे सर्वज्ञ पर भी डालो भई।
वाह!बढ़िया,बहुत अच्छा।
बहुत ठीक।
लिंक अपने साईडबार में लगा दिया है :)
@Raviratlami,
रवि जी उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद!
@संजीत त्रिपाठी,
संजीत जी खुशी हुई जानकर कि मेरी पाठशाला में आपको कुछ सीखने को मिलता है। बाकी दूसरी बात तो मेरे छात्र ही बता सकते हैं। :)
@अनुनाद सिंह,
अनुनाद जी मैं आपकी बात से सहमत हूँ, समय समय पर नए टूल्स आने के पश्चात कई पुराने टूल्स तथा तरीके आउटडेटेड हो जाते हैं, अतः इस प्रकार के लेख आते रहने चाहिए।
@उडन तश्तरी,
धन्यवाद समीर जी!
@Tarun,
तरुण इन दोनों ही लेखों के लिंक मैने Hindi Help विजेट में लगाने के अतिरिक्त साइडबार में भी डाल दिए हैं।
@Jitendra Chaudhary,
जीतेंद्र भाई इस लेख को सर्वज्ञ पर अलग अलग लेखों में विषय के अनुरुप डाल दूंगा।
@Jagdish Bhatia,
धन्यवाद जगदीश जी!
http://www.lipik.in
इस वेबसाइट पर आसानी से हिन्दी लिखी जा सकती है - अंग्रेजी का एक अक्षर भी जानने की आवश्यकता नहीं, और कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने का चक्कर भी नहीं। ज़रा एक नज़र तो डालिए, पंडित जी!
आज मेरे को हिन्दी किस तरह लिख सकते हँ इस बारे मे आज मुजा को जानकारी मिली हँ
आज मेरे को हिन्दी किस तरह लिख सकते हँ इस बारे मे आज मुजा को जानकारी मिली हँ
इस तरह की जानकारी हमारी नौकरशाही दफ्तरों में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अक्सर बाबु लोग हिंदी में काम करने में शरमाते है। कहते है कि हमें हिंदी टायपिंग नहीं आती। इस लेख को हर सरकारी कार्यालयों में प्रचारित करना चाहिए। आपने बढिया काम किया है। हार्दिक बधाई।
आप इस सैट पर आकर कोइ सलाह हैं तो जरूर बताइये।
http://keralafarmeronline.com/lang/hi/
भई कुछ भी कहो, मैने तो पिछले कई महिनो से लिपिकार को अपनाया है। इतनी सरलता से अब तक कोई सोफ्टवेर पेश न आया था ;) जैसे चाहुँ, बस वैसा लिख पाता हुँ।
http://www.lipikaar.com/
टिप्पणी करें
लिंक करें