Monday, 23 July, 2007

अपने चिट्ठे पर टैक्नोराती टैग्स कैसे लगाएँ

How to insert Technorati tags in your blog post using Blogger, WordPress, WordPress.Com and Windows Live Writer.

काफी दिन पहले मैंने रवि जी से जिज्ञासापूर्वक पूछा था कि वे अपनी पोस्टों में टैग किस प्लगइन से डालते हैं तो उन्होंने बताया कि वे यह काम मैनुअली करते हैं। इसके बाद मैंने विभिन्न प्लगइन आजमाए, जिनमें से लाइव राइटर वाले प्लगइन का प्रयोग तो मैं बहुत पहले से अपने (भूतपूर्व) अंग्रेजी चिट्ठे पर करता था लेकिन ब्लॉगर और वर्डप्रैस.कॉम के लिए नहीं मिल रहा था। नैट पर बहुत से ऐसे प्लगइन हैं पर ज्यादातर काम नहीं करते। बहुत से प्लग‍इन आजमाने के बाद मुझे निम्न मिले जो कि काम करते हैं। फिर मजे की बात ये कि अब मेरे चिट्ठे पर इन्हें देखकर रवि जी ने बिल्कुल मेरे वाला ही प्रश्न मुझसे पूछा, तो वादे के मुताबिक लेट ही सही इस विषय पर लेख हाजिर है, देरी के लिए क्षमा चाहता हूँ। :)
बहुत से अन्य साथियों ने भी इस बारे प्रश्न पूछे इसलिए लेख को जरा विस्तार दे रहा हूँ।

हम टैग्स का प्रयोग अपनी ब्लॉग पोस्टों को श्रेणीबद्ध और व्यवस्थित करने के लिए करते हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न सेवाएं जैसे टैक्नोराती, डिलीशियस आदि इनका उपयोग विभिन्न ब्लॉग पोस्टों को सर्च और इंडैक्स करने के लिए करती हैं। इस पोस्ट में हम टैक्नोराती टैग्स की बात करेंगे। टैक्नोराती द्वारा टैग्स का प्रयोग कर विभिन्न ब्लॉगों तथा उनकी पोस्टों को इंडैक्स किया जाता है। इन टैग्स का प्रयोग टैक्नोराती सर्च में किया जाता है।

टैक्नोराती टैग प्रयोग करने के लाभ

» आपकी पोस्ट टैक्नोराती पर संबंधित टैग पेज के अंतर्गत आएंगी जिससे कि ब्लॉग पर ट्रैफिक मिलेगा। टैक्नोराती सर्च में भी वे उपयुक्त टैग के अंतर्गत आएंगी।

» टैक्नोराती टैग्स के प्रयोग द्वारा आपके चिट्ठे की टैक्नोराती रैंकिंग सुधरती है।

» इसके अतिरिक्त कई अन्य ब्लॉग सर्च इंजन जैसे Icerocket आदि भी ब्लॉग पोस्टों को इंडैक्स करने के लिए टैग्स का प्रयोग करते हैं। यानि जो लोग उन टैग को खोज रहे होंगे या उन टैग पेजों को ब्राउज कर रहे होंगे आपकी पोस्टों तक पहुँचेंगे जिससे आपको पाठक मिलेंगे।

» अक्सर इन टैग पेजों को गूगल द्वारा इंडैक्स किया जाता है। टैक्नोराती टैग पेज अक्सर गूगल सर्च में अधिक और शुरु में आते हैं। इसका कारण है अत्यधिक ब्लॉग पोस्टों का उन टैग पेजों से लिंक होना। इसलिए यदि आपका पेज किसी टैग पेज पर लिंक है तो गूगल सर्च करने वाला आपकी पोस्ट तक पहुँच सकता है।

» टैग के प्रयोग द्वारा किसी विषय विशेष पर लिखी गई पोस्टों को इकट्ठे देखा जा सकता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है अनुगूँज की पोस्टें। उन सबको टैक्नोराती टैग अनूगूँज तथा Anugunj के अंतर्गत देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त कुछ समय पूर्व नारद पर साइडबार में क्रिकेट वर्ल्ड कप संबंधी पोस्टों को दिखाने में भी इसका प्रयोग हुआ था।

कुछ समय पूर्व चिट्ठाजगत में टैगिंग का खेल बहुत उत्साहपूर्वक चला। यदि माना सभी संबंधित पोस्टों में एक नियत टैग का प्रयोग कर लिया जाता उदाहरण के लिए टैंगिंग-२००५ तो उन सब को एक जगह देखा जा सकता था। अतः यदि बहुत से चिट्ठाकार किसी नियत विषय पर लिखें तो टैक्नोराती टैग्स का प्रयोग बहुत उपयोगी हो सकता है।

कुल मिलाकर टैग्स का मतलब है ज्यादा ट्रैफिक, बेहतर टैक्नोराती रैंकिंग। इसके अलावा भी इनके कई उपयोग हो सकते हैं।

टैक्नोराती टैग्स कैसे लगाएं

अब टैक्नोराती के अनुसार वैसे तो वह अधिकतर ब्लॉगों में (ब्लॉगर, वर्डप्रैस.कॉम आदि) ब्लॉग पोस्ट की श्रेणियों (Category) से ही टैग ले लेता है। लेकिन मैंने पाया है कि अक्सर यह तरीका अधिक कामयाब नहीं, केवल कुछ ही पोस्टें इस तरीके से टैग हो पाती हैं। दूसरे हिन्दी की श्रेणियों को तो यह ज्यादातर उठाता ही नहीं। अतः बेहतर है कि हम स्वयं टैक्नोराती टैग डालें।

टैक्नोराती टैग लगाने का सामान्य सा तरीका यह है कि पोस्ट एडीटर में HTML मोड में जाकर पोस्ट के अंत में निम्न सिन्टैक्स का प्रयोग कर कोड डाल दिया जाए।

Technorati tags: <a href="http://technorati.com/tag/TagName" rel="tag">TagName</a>
जहाँ पर कि TagName वांछित टैग का नाम है। एकाधिक टैग डालने के लिए निम्न सिन्टैक्स का प्रयोग करें।
Technorati tags: <a href=http://technorati.com/tag/Tag1" rel="tag">Tag1</a>, <a href=http://technorati.com/tag/Tag2" rel="tag">Tag2</a> 

अब बार बार हर पोस्ट में यह काम करना थोड़ा लंबा, उबाऊ और जटिल काम है। अतः इस कार्य को आसान बनाने हेतु कुछ प्लगइन उपलब्ध हैं जिनकी हम चर्चा करेंगे।

ब्लॉगर और वर्डप्रैस.कॉम वाले प्लगइन के लिए Firefox ब्राउजर की आवश्यकता है। Firefox ब्राउजर में GreaseMonkey एक्सटेंशन इंस्टाल करें।

ब्लॉगर

ब्लॉगर के लिए दसियों स्क्रिप्टें आजमाने के बाद यह स्क्रिप्ट मिली जो काम भी करती है और बहुत उन्नत भी है। ब्लॉगर के लिए हम Multiple Word Technorati Tags for Blogger नामक GreaseMonkey UserScript का प्रयोग करेंगे। यह स्क्रिप्ट इंस्टाल करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह स्क्रिप्ट ब्लॉगर के पोस्ट एडीटर में नीचे एक नया सैक्शन जोड़ती है। हरे रंग के टैक्नोराती के आइकॉन वाला एक बॉक्स टैग्स डालने के लिए आ जाएगा, हरे रंग का Append Tags बटन उन्हें जोड़ने हेतु तथा नीचे Tag Settings and Options लिंक आ जाएगा।


दिए गए बॉक्स में टैग डालें, विभिन्न टैग्स के बीच कोमा (,) डालें, टैग्स एकाधिक शब्द के भी हो सकते हैं।


अब Append Tags बटन पर क्लिक करें, आपकी पोस्ट के अंत में टैग्स जुड़ जाएंगे।



» टैग्स को संपादित करना

इस स्क्रिप्ट की एक खासियत है कि अगर आप को बाद में (पोस्ट लिखते हुए ही या फिर कभी पोस्ट संपादित करते हुए) टैग्स संपादित करने हों तो अन्य स्क्रिप्ट की तरह मिटाकर नए सिरे से डालने की जरुरत नहीं, बस आप टैग बॉक्स में टैग संपादित कीजिए और Append Tags बटन पर क्लिक कर दीजिए। टैग्स अपडेट हो जाएंगे।

» Setting and Options सैट करना

टैग बॉक्स के नीचे Tag Settings and Options पर क्लिक कीजिए। जिससे निम्न विकल्प दिखेंगे।


Tag Links Open in New Window: इसमें Yes चुनने पर टैक्नोराती टैग पेज (टैग लिस्ट में किसी टैग को क्लिक करने पर जो खुलता है) नई ब्राउजर विंडो/टैब में खुलेंगे।

अब Change User Defined Settings में चार विकल्प हैं।

Set FUTags (Frequently Used Tags): आप अपने चिट्ठे में अक्सर कुछ टैग्स का प्रयोग करते होंगे। उदाहरण के लिए आपका ब्लॉग फिल्मों पर है तो आप Movies, Cinema, Films, सिनेमा, फिल्में आदि। अब इस विकल्प द्वारा आप बारंबार प्रयोग किए जाने वाले टैग्स की एक लिस्ट बना सकते हैं जिन पर क्लिक करके आप बिना टाइप किए टैग डाल सकते हैं (ठीक वैसे ही जैसे ब्लॉगर में कैटेगरी लिस्ट आती है)

Set FUTags पर क्लिक करें जिससे निम्न बॉक्स आएगा।



अब इसमें बारंबार प्रयोग होने वाले विभिन्न टैग डाल कर OK पर क्लिक कर दें। एक कन्फर्मेशन डायलॉग बॉक्स दिखेगा और टैग बॉक्स के नीचे वर्ण क्रम से FUTags की लिस्ट दिखाई देगी।



बस अब इस लिस्ट में किसी भी टैग पर क्लिक कीजिए और वो टैग इनपुट बॉक्स में जुड़ जाएगा।

FUTags लिस्ट को Set FUTags पर क्लिक करके संपादित किया जा सकता है।

नोट: अभी यह सुविधा यूनिकोडित हिन्दी के साथ काम नहीं कर रही अतः यह केवल अंग्रेजी टैग्स पर हेतु ही लाभदायक है, इस बग/कमी बारे स्क्रिप्ट के डैवलपर को लिखा है।

SetMeTags: इस पर क्लिक करके एक बॉक्स आएगा जिसमें आप कुछ टैग्स डाल सकते हैं। ये टैग आपकी हर पोस्ट में अपने आप जुड़ जाएंगे। उदाहरण के लिए आपका ब्लॉग के बारे में है तो आप Homeopathic, होम्योपैथी आदि MeTags इसमें डाल सकते हैं। इसके अलावा आप अपना तथा अपने ब्लॉग का नाम भी इसमें डाल सकते हैं। जैसे Shrish, श्रीश, ePandit, ई-पंडित आदि।

इन टैग्स को SetMeTags पर क्लिक करके संपादित किया जा सकता है।

Set Separator: इस विकल्प द्वारा आप Tag Separator बदल सकते हैं जो कि बाई डिफॉल्ट कोंमा (,) है। वैसे मुझे इसकी कोई जरुरत नहीं लगती।

Set Heading: इस विकल्प द्वारा टैग लिस्ट की हैडिंग अथवा लेबल को बदला जा सकता है जो कि बाई डिफॉल्ट Tags है। आप इसे बदलकर उदाहरण के लिए Technorati Tags वगैरा कर सकते हैं।

Point Links to Your Technorati Account: इस विकल्प को चैक करने पर यदि कोई आपकी पोस्ट में किसी टैक्नोराती टैग को क्लिक करेगा तो टैग के अंतर्गत सभी पोस्टों वाला पेज न खुलकर केवल आपकी उस टैग के अंतर्गत पोस्टों वाला पेज खुलेगा।

इसके लिए My Technorati चैकबॉक्स को चैक करें जिससे एक बॉक्स खुलेगा, उसमें अपना टैक्नोराती यूजरनेम डाल दें (उदाहरण के लिए मेरा Shrish है)

अब यदि कोई पाठक पोस्ट में टैग लिस्ट में किसी टैग पर क्लिक करेगा तो केवल आपके ब्लॉगों से उस टैग के अंतर्गत पोस्टे दिखेंगी। इस प्रकार इस विकल्प का प्रयोग आपकी पोस्टों के लिए एक कैटेगरी पेज प्राप्त करने के लिए भी किया जा सकता है (ब्लॉगर लेबल की तरह)।

वर्डप्रैस.कॉम

इसके लिए हम WordPress.com: Add Technorati Tags नामक यूजरस्क्रिप्ट का प्रयोग करेंगे।

यह स्क्रिप्ट इंस्टाल करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

» स्क्रिप्ट में URL जोड़ना

इस स्क्रिप्ट का प्रयोग करने से पहले थोड़ा काम हमें और करना होगा। Firefox के स्टेटस बार में GreaseMonkey के आइकॉन पर राइट क्लिक करें और Manage User Scripts... चुनें।

जिससे कि निम्न विंडो प्रदर्शित होगी।



बांई तरफ के कॉलम में स्क्रिप्ट के नाम पर क्लिक कीजिए, अब दांई तरफ Included Pages में Add... बटन पर क्लिक कीजिए जिससे निम्न डायलॉग बॉक्स दिखेगा।



इसमें टैक्स्ट बॉक्स में निम्न लिंक दें और OK पर क्लिक कर दें।

http://*.wordpress.com/wp-admin/post-new.php*

अब OK पर क्लिक करके Manage User Scripts विंडो को भी बंद कर दें।

उपरोक्त काम बस पहली बार करने की जरुरत है।

» ब्लॉग पोस्ट में टैग लगाना

अब जिस भी पोस्ट में टैक्नोराती टैग लगाने हों, पोस्ट एडीटर में code बटन पर क्लिक करें जिससे कि निम्न विंडो प्रदर्शित होगी।


आप देखेंगे कि यहाँ सबसे दांई ओर Tags नामक बटन आ गया है, उस पर क्लिक कीजिए जिससे निम्न विंडो खुलेगी।



इसमें वांछित टैग्स डाल दीजिए और OK पर क्लिक कीजिए। अब Visual बटन पर क्लिक करके Rich Text Editor मोड में आ जाइए। टैग्स निम्न प्रकार से दिखाई देंगे।


वर्डप्रैस

वर्डप्रैस आधारित ब्लॉगों के लिए इस काम हेतु कुछ प्लगइन उपलब्ध हैं जिनके लिंक नीचे दिए गए हैं। चूंकि मैं वर्डप्रैस प्रयोग नहीं करता अतः इस बारे विस्तार से नहीं बता सकता। जो साथी वर्डप्रैस प्रयोग करते हों यदि कोई बेहतर प्लगइन जानते हों तो कृपया टिप्पणी द्वारा अवगत कराएं।

SimpleTags
AutoMeta

विंडोज लाइव राइटर

विंडोज लाइव राइटर में किसी भी ब्लॉग सर्विस की पोस्ट में टैक्नोराती टैग लगाने हेतु Tags4Writer नामक प्लगइन यहाँ से डाउनलोड और इंस्टाल करें।

» प्लगइन में संशोधन करना

अब हमें इस प्लगइन को थोड़ा संशोधित करना होगा। हमें इसके कोड में tags की जगह tag करना होगा। इसके लिए Insert > Tags... पर क्लिक करें जिससे निम्न बॉक्स आएगा।


अब इसमें Tag Provider ड्रॉप-डाउन बॉक्स में से (Customize Providers...) पर क्लिक करें



जिससे निम्न बॉक्स खुलेगा।



इस बॉक्स में बांई तरफ Technorati चुनकर Edit बटन पर क्लिक करें जिससे निम्न बॉक्स खुलेगा।



अब इस बॉक्स में HTML template for each tag नामक टैक्स्ट बॉक्स में tags की जगह tag कर दें। अर्थात संशोधित कोड होगा।

OK और फिर दूसरे बॉक्स में Close पर क्लिक करें।

उपरोक्त काम केवल एक बार करने की जरुरत है।

» टैग डालना

इसके लिए या तो साइडबार में Inset बॉक्स में Inset Tags.. पर क्लिक कीजिए या मीनू में Insert > Tags... पर, जिससे निम्न बॉक्स दिखेगा।



अब इसमें वांछित टैग्स डालें, विभिन्न टैग्स को Comma (,) द्वारा अलग करें। इसके पश्चात Insert बटन पर क्लिक कर दें। बस हो गया काम। आपकी पोस्ट के अंत में टैग्स आ जाएंगे।



आप चाहें तो उपलब्ध अन्य सेवाओं के टैग भी डाल सकते हैं या कोई नई सेवा भी जोड़ सकते हैं जो टैग्स का प्रयोग करती है। उदाहरण के लिए चिट्ठाजगत.इन भी प्रविष्टियों को वर्गीकृत करने के लिए टैग्स का प्रयोग करती है। इसे उपरोक्त प्लगइन में जोड़ने का तरीका रवि जी ने बहुत अच्छी तरह से इस पोस्ट में बताया है।



6 टिप्पणियाँ:

जगदीश भाटिया ने कहा...

धन्यवाद और साधुवाद इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिये।
बह्त समय लगा पर अपने फायरफोक्स में इसे स्थापित करने में कामयाब हो गया।

DR PRABHAT TANDON ने कहा...

विन्डोज लाइव राइटर से तो यह काफ़ी आसान हो जाता है और अगर आप लाइव राइटर नही प्रयोग कर रहे हों तो फ़ायर फ़ाक्स add on scribe fire का प्रयोग करें , इसमे भी टैग लगाने की सुविधा है ।
लेकिन टैकेनोक्रेटि tags की जगह tag लगाने की बात समझ मे नही आयी , ऐसा श्रीश आपने क्यों किया ?

Sanjeet Tripathi ने कहा...

शुक्रिया पंडिज्जी, काम की जानकारी दी है आपने!

Sagar Chand Nahar ने कहा...

Tags4Writer नामक प्लगइन यहाँ से डाउनलोड और इंस्टाल करें।
लिंक नहीं दिया है लिंक फिर से दीजिये!

GreaseMonkey के आइकॉन पर राइट क्लिक करें और Manage User Scripts... चुनें।
हमारे फायर फॉक्स में यह सब नहीं आता , पहले ये बतायें कि बन्दर का चिन्ह कैसे लायें?

बाकी मास्साब मेहनत तो बड़ी करी है पर धन्यवाद जब हमारा काम हो जायेगा तब देंगे । :)
(स्माईली लगा दिया है)

Suresh Chiplunkar ने कहा...

मास्साब हमेशा की तरह फ़ॉर्म में हैं और बेहतरीन जानकारी दी.. शायद हमें थोडा़ फ़ायदा हो जाये.. लगाकर देखते हैं :)

Raviratlami ने कहा...

बेहतरीन, बहुत ही काम का ट्यूटोरियल.

हाल की प्रविष्टियाँ