वर्डप्रैस.कॉम चिट्ठे पर वीडियो कैसे लगाएँ
Vodcasting in WordPress.com - Embedding YouTube, Google Video in WordPress.Com Blog
आज मैं बताने जा रहा हूँ कि वर्डप्रैस.कॉम चिट्ठे पर वीडियो कैसे लगाया जाए। अक्सर कई साथी पूछते हैं कि अपने वर्डप्रैस.कॉम ब्लॉग पर वीडियो लगाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इसका कारण यह है कि वर्डप्रैस तथा वर्डप्रैस.कॉम दो अलग-अलग चीजें हैं। इनमें अन्तर जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
वर्डप्रैस.कॉम पर वॉडकास्टिंग हेतु सीमित सुविधाएँ हैं। इसमें HTML का Embed टैग वर्जित है जिस कारण आप विभिन्न वीडियो शेयरिंग साइटों द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले कोड का प्रयोग कर मनचाहे वीडियो नहीं लगा सकते। वर्डप्रैस.कॉम आपको चुनिंदा साइटों से ही वीडियो लगाने की सुविधा देता है। इनमें YouTube, Google Video, DailyMotion, Grouper तथा SplashCast शामिल हैं। इनके लिए वर्डप्रैस.कॉम ने कुछ शॉर्टकोड निर्धारित किए हैं। मैं इनमें से केवल YouTube औऱ Google Video की जानकारी दे रहा हूँ क्योंकि अधिकतर चिट्ठाकार इन्हीं का प्रयोग करते हैं।
YouTube
यट्यूब वीडियो को अपने ब्लॉग पर लगाने के लिए एड्रैस बार से अथवा दांई साइड दिए फ्रैम से वीडियो का URL कॉपी करें।


अब अपने वर्डप्रैस.कॉम के पोस्ट एडीटर में जहाँ पर वीडियो लगाना हो निम्न कोड का प्रयोग करें। कोड कम्पोज मोड (Visual) में ही डालना है HTML (Code) में नहीं।
[youtube=VideoURL]
उदाहरण के लिए:
[youtube=http://youtube.com/watch?v=hXkZI8Eb4IY]
Google Video
गूगल वीडियो को अपने ब्लॉग पर लगाने के लिए एड्रैस बार से वीडियो का URL कॉपी करें।

अब अपने वर्डप्रैस.कॉम के पोस्ट एडीटर में जहाँ पर वीडियो लगाना हो निम्न कोड का प्रयोग करें।
[googlevideo=VideoURL]
उदाहरण के लिए:
[googlevideo=http://video.google.com/videoplay?docid=4855406967026899599]
हाल ही में वर्डप्रैस.कॉम ने इस काम के लिए एक अन्य तरीका भी उपलब्ध कराया है।
पोस्ट एडीटर में नीचे स्क्रॉल कर Video टैब पर क्लिक करें। इससे निम्न बॉक्स आ जाएगा।
इस बॉक्स में YouTube/Google वीडियो का URL डाल दें तथा Send to Editor बटन पर क्लिक करें। इससे पोस्ट एडीटर में अपने आप उपयुक्त कोड आ जाएगा।
बस पोस्ट पब्लिश कर दें, हो गया।
वर्डप्रैस.कॉम ने अपना भी एक वीडियो प्लेयर निकाला है पर इसके लिए आपको अपनी अंटी से पैसे खर्चने होंगे। इसमें आपको अपना वीडियो वर्डप्रैस.कॉम के सर्वर पर अपलोड करना होगा, फाइल साइज लिमिट 70 एमबी है। इसके बारे में अधिक इसलिए नहीं लिख रहा क्योंकि मुझे नहीं लगता कोई इस काम के लिए अंटी से पैसे खर्चना चाहेगा जबकि यह मुफ्त में हो सकता है।
क्या ही अच्छा हो यदि वर्डप्रैस.कॉम अपने ऑडियो प्लेयर की तरह डायरैक्ट वीडियो फाइल लिंक को एम्बैड और प्ले करने की सुविधा दे ताकि वीडियो Internet Archive पर अपलोड कर उसको सीधे ही वॉडकास्ट किया जा सके। उसके बाद ही वॉडकास्टिंग की बात जमेगी।
मेरी पसंद (फुरसतिया इश्टाइल में)
जाते जाते सुनिए देखिए सुपरहिट फिल्म गुप्त का गीत - दुनियाँ हँसीनों का मेला। यह गीत आज से कोई दस साल पहले 1997 में जब मैं दसवीं कक्षा में हुआ करता था तो बहुत ही प्रसिद्ध था। हर कोई इसे ही गुनगुनाता नजर आता था।
Technorati tags: WordPress.com, Vodcast, Vodcasting, Vidcast, Vidcasting, YouTube, Google, Video, YouTube Video, Google Video, वर्डप्रैस.कॉम, वॉडकास्ट, वॉडकास्टिंग, विडकास्ट, विडकास्टिंग, यट्यूब, गूगल, वीडियो, यट्यूब वीडियो, गूगल वीडियो






4 टिप्पणियाँ:
काफी दिन से मैं इस जानकारी की तलाश में था. अब मिल गई है, काफी स्पष्ट एक लेख में. आभार !
अच्छी जानकारी. वर्डप्रेस पर आडियो जोड़ने का कोई तरीका हो तो बताएं.
पता नही क्यों इन वर्ड प्रेस वालों ने नये-२ कानून क्यों बना रखे हैं , मुझे भी जब वर्ड्प्रेस पर वीडियो डालना पडता है तो यह काम बडे ही झमेले वाला लगता है । धन्यवाद श्रीश , इस क्लास के माध्यम से याद दिलाने के लिये !!
बहुत-बहुत धन्यवाद । इसका अध्ययन और प्रयोग शीघ्र होगा।
टिप्पणी करें
लिंक करें