विण्डोज एक्सपी में हिन्दी कीबोर्ड जोड़ना
विण्डोज एक्सपी में इण्डिक सपोर्ट सक्षम करना (भाग-२)
Adding Hindi keyboard in Windows XP Control Panel, Setting default input language and changing default key sequence for switching input language.
पिछले लेख में मैंने विण्डोज एक्सपी में इण्डिक सपोर्ट सक्षम करने बारे बताया था। इस लेख में मैं बताने जा रहा हूँ कि विण्डोज एक्सपी के कंट्रोल पैनल में हिन्दी कीबोर्ड कैसे जोड़ें। यह कार्य करने से पहले कम्प्यूटर पर इण्डिक सपोर्ट सक्षम करें जिसकी विधि उपरोक्त लेख में दी गई है।
विण्डोज के कंट्रोल पैनल में विभिन्न भाषाओं में इनपुट हेतु कीबोर्ड जोड़ने की सुविधा होती है। जब आप इण्डिक समर्थन सक्षम करते हैं तो विभिन्न भारतीय भाषाओं हेतु इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड कम्प्यूटर में स्थापित हो जाते हैं। इसी प्रकार Indic IME (जो कि एक प्रसिद्ध हिन्दी कीबोर्ड ड्राइवर है) तथा माइक्रोसॉफ्ट के MSKLC (Microsoft Keyboard Layout Creator) औजार द्वारा बनाए गए कीबोर्ड इंस्टाल होने के उपराँत यहीं से कीबोर्डों की सूची में जोड़े जाते हैं।
मै अब तक दुनिया-जहान के सैकड़ों हिन्दी टाइपिंग औजार आजमा चुका हूँ। इन सब में मैंने बाहरी इनपुट मैथड एटीटरों (BarahaIME, Cafe Hindi Tool आदि) की बजाय विण्डोज के अपने (native) कीबोर्ड ड्राइवरों/IME को बेहतर पाया क्योंकि ये विण्डोज के द्वारा निर्धारित किए गए सही API का उपयोग करते हैं और ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अच्छे से घुल-मिल जाते हैं। जिस कारण से ये विण्डोज के साथ सर्वाधिक कम्पैटिबल होते हैं तथा सभी यूनिकोडित प्रोग्रामों तथा ऑनलाइन तंत्रों में हिन्दी सही रुप से टङ्कित होती है।
प्रक्रिया
- इनपुट भाषा एवँ कीबोर्ड जोड़ना
- डिफॉल्ट इनपुट भाषा चुनना
- डिफॉल्ट इनपुट भाषा हॉटकी बदलना
इनपुट भाषा एवँ कुञ्जीपट जोड़ना
» Start -> Control Panel में जाएँ।
» अगर आप Category View देख रहे हैं तो Date, Time, Language and Regional Options नामक आइकॉन पर क्लिक करें तत्पश्चात Regional and Language Options चुनें।
» अगर आप Classic View देख रहे हैं तो Regional and Language Options नामक आइकॉन पर क्लिक करें।
या फिर इस काम को थोड़ा स्मार्ट तरीके से करने के लिए Windows Key+R दबाएँ, इससे RUN बॉक्स आ जाएगा, उसमें intl.cpl 0,1 टाइप कर एंटर दबाएँ। :)
» जो विण्डो खुले उसमें Languages टैब चुनें।
» यहाँ Text services and input languages नामक फ्रेम में चिह्नित किए गए Details बटन पर क्लिक करें। इससे Settings नामक टैब खुल जाएगा।
» यहाँ नीचे Installed services नामक फ्रेम में दाँई ओर Add बटन क्लिक करें, एक संवाद-बक्सा खुलेगा।
» Input language ड्रॉप डाउन मैन्यू में Hindi चुन लें। नीचे Keyboard layout/IME मैन्यू में स्वतः Hindi Traditional आ जाएगा। यदि आप कोई और कुञ्जीपट विन्यास चाहते हैं तो ड्रॉप डाउन ऐरो पर क्लिक करके वह चुन लें।
इसमें देवनागरी के तीन इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड हैं: Hindi Traditional, Devanagari - INSCRIPT तथा Marathi
इनमें से हिन्दी के दो हैं, Hindi Traditional (जो कि डिफॉल्ट है) तथा Devanagari - INSCRIPT
संस्कृत तथा कोंकणी के लिए Devanagari - INSCRIPT है।
मराठी के लिए Marathi (डिफॉल्ट) तथा Devanagari - INSCRIPT
इसके अतिरिक्त फोनेटिक तथा रेमिंगटन के प्रयोक्ता Indic IME प्रयोग कर सकते हैं। इंस्टालेशन के उपराँत उसका कीबोर्ड Hindi Indic IME 1 [V 5.1] नाम से ड्रॉप डाउन मैन्यू में दिखाई देगा। माइक्रोसॉफ्ट के कुञ्जीपटल विन्यास सम्पादक (MSKLC) द्वारा बनाए कुञ्जीपट भी अपने नाम के साथ इसी मैन्यू में दिखेंगे।
अपना वाँछित कुञ्जीपट चुनें तथा OK क्लिक कर यह संदेश बक्सा बंद करें। Hindi तथा चयनित कुञ्जीपट Installed services की सूची में जुड़ जाएगा।
डिफॉल्ट इनपुट भाषा निर्धारित करना
विण्डोज की डिफॉल्ट इनपुट भाषा English (US) है, यदि आप चाहें तो डिफॉल्ट भाषा बदलकर Hindi (अथवा कोई अन्य वाँछित भाषा) कर सकते हैं। इससे कम्प्यूटर स्टार्ट होने पर स्वागतम् (Welcome) स्क्रीन से ही इनपुट भाषा डिफॉल्ट रुप से हिन्दी रहेगी।
इसके लिए Text services and input languages विण्डो के Settings टैब में Default input language नामक फ्रेम में ड्रॉप डाउन बॉक्स में से Hindi (अथवा अन्य वाँछित भाषा) चुनें।
अब आपके कम्प्यूटर स्क्रीन के दाँई ओर नीचे टास्कबार में भाषा-पट्टी (Language bar) आ जाएगी।
उस पर उपलब्ध आइकॉन्स पर क्लिक करके आप इनपुट भाषाएँ तथा कुञ्जीपट विन्यास स्विच कर सकते हैं।
भाषा-पट्टी संबंधी विकल्प आप ऊपर दर्शाई विण्डो के Preferences फ्रेम में Language Bar बटन द्वारा बदल सकते हैं।
यद्यपि इनपुट भाषा बदलने के लिए बेहतर तरीका कुञ्जी-संयोजन (key sequence) का प्रयोग है। इसके लिए विण्डोज में ALT + SHIFT डिफॉल्ट रुप से निर्धारित है।
भाषा परिवर्तन हेतु डिफॉल्ट कुञ्जी-संयोजन बदलना
हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषाओं में स्विच करने हेतु डिफॉल्ट कुञ्जी संयोजन (Key combination, Hotkey) ALT + SHIFT है तथा यदि एक ही भाषा के एकाधिक कुञ्जीपट जोड़े गए हैं तो उनमें CTRL + SHIFT द्वारा स्विच किया जा सकता है।
यह पाया गया है कि डिफॉल्ट हॉटकी ALT + SHIFT विण्डोज के अन्य डिफॉल्ट आदेशों के साथ लोचा (Conflict) करती है, इसके अतिरिक्त इसका प्रयोग भी सुविधाजनक नहीं। अक्सर चार-पाँच बार दबाने के बाद ही यह भाषा बदल पाती है। इस काम के लिए CTRL + SHIFT का उपयोग अधिक उपयुक्त तथा बेहतर है। ये कुञ्जियाँ कुञ्जीपटल पर ऊपर नीचे होने से इन्हें बिना देखे ही दबाया जा सकता है, जिस कारण काम काफी आसान हो जाता है तथा कॉन्फ्लिक्शन वाली समस्या भी नहीं आती। भाषा बदलने हेतु यह कुञ्जी-संयोजन अधिक सुविधाजनक, त्रुटिहीन तथा समस्यारहित है।
CTRL + SHIFT कुञ्जी संयोजन का प्रयोग एक ही भाषा के एकाधिक कुञ्जीपटों को स्विच करने हेतु होता है। अब एक प्रयोक्ता को एक ही भाषा के कुञ्जीपट विन्यास (keyboard layout) बदलने की जरुरत कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर पड़ती नहीं। अतः इन दोनों डिफॉल्ट कुञ्जी संयोजनों को परस्पर बदल देना चाहिए अर्थात भाषा बदलने के लिए CTRL + SHIFT तथा कुञ्जीपट विन्यास बदलने के लिए ALT + SHIFT.
» Text services and input language विण्डो के Settings टैब में Preferences नामक फ्रेम के अंतर्गत Key Settings नामक बटन दबाएँ।
इससे Advanced key settings नामक बॉक्स प्रकट होगा।
» इसमें Change Key Sequence बटन दबाएँ, संबंधित बॉक्स प्रकट होगा।
यहाँ Switch input languages हेतु कुञ्जी-संयोजन Left ALT + SHIFT है, इसे विकल्प बदलकर CTRL + SHIFT कर लें, Switch keyboard layouts हेतु कुञ्जी-संयोजन स्वतः बदल जाएगा।
बस अब CTRL + SHIFT दबाकर हिन्दी-अंग्रेजी में कूदना बिल्कुल आसान, मजे से हिन्दी लिखिए। आप ALT + SHIFT द्वारा कीबोर्ड भी बदल सकते हैं। एक ही भाषा के कुञ्जीपट बदलने की जरुरत कुछ विशेष परिस्थियों में ही पड़ सकती है। उदाहरण के लिए, मैं इनस्क्रिप्ट प्रयोग करता हूँ। मेरे कंट्रोल पैनल में हिन्दी के तीन कुञ्जीपट हैं: Hindi Traditional, Devanagari - INSCRIPT तथा Hindi Indic IME.
इनमें से मैं आमतौर पर Hindi Traditional तथा कभी-कभार संस्कृत अथवा देवनागरी के कुछ अन्य वर्ण टंकित करने हेतु Devanagari - INSCRIPT का प्रयोग करता हूँ। इसके अतिरिक्त कुछ प्रोग्रामों जैसे याहू मैसेंजर तथा स्काइप आदि में केवल Indic IME ही चलता है तो वहाँ उसका प्रयोग करता हूँ। इन तीनों कुञ्जीपट में स्विच करने के लिए ALT + SHIFT का प्रयोग किया करता हूँ।
वैसे मेरा विचार है कि प्रोग्रामिंग तथा स्क्रिप्टिंग आदि द्वारा इन चरणों को स्वचालित किया जा सकता है। हमारे चिट्ठाकार साथी हिमांशु सिंह ने इस दिशा में कार्य किया भी है, इस संबंध में अगले किसी लेख में जानकारी दूँगा।
आभार: हरिराम जी का जिन्होंने सर्वप्रथम डिफॉल्ट कुञ्जी-संयोजन बदलने संबंधी उपयोगी टिप दी।
संबंधित प्रविष्टियाँ
संबंधित कड़ियाँ
- सर्वज्ञ ज्ञानकोष - ऑपरेटिंग सिस्टम में इण्डिक समर्थन सक्षम करना
- Wikipedia - Help: Multilingual Support (Indic)
Technorati tags: Windows, Windows XP, Indic, Indic Support, Hindi, Hindi Support, Control Panel, Hindi Keyboard, Hindi Computing, Indic Computing, विण्डोज, विण्डोज एक्सपी, इण्डिक, इंडिक, इण्डिक सपोर्ट, इण्डिक समर्थन, इंडिक सपोर्ट, इंडिक समर्थन, हिन्दी, हिन्दी सपोर्ट, हिन्दी समर्थन, हिंदी, हिंदी सपोर्ट, हिंदी समर्थन, कंट्रोल पैनल, हिन्दी कीबोर्ड, हिंदी कीबोर्ड, हिन्दी कुञ्जीपट, हिन्दी कुंजीपट, हिंदी कुंजीपट, इण्डिक कम्प्यूटिंग, इंडिक कंप्यूटिंग, हिन्दी कम्प्यूटिंग, हिंदी कंप्यूटिंग





10 टिप्पणियाँ:
आभार, इस ज्ञानवर्धन के लिये.
@उड़नतश्तरी,
अमाँ सर जी, आपने जरुर कोई बोट या स्क्रिप्ट बना ली है जो संपूर्ण चिट्ठाजगत में कहीं भी पोस्ट होते ही डिटैक्ट करके टिप्पणी कर देती है। अभी तो मैं पब्लिश करके हटा और आपकी टिप्पणी भी आ गई।
वैसे आपकी टिप्पणी बोत सई होती है, सभी जगह फिट हो जाती है। हम भी आपके कीवर्ड्स का खूब उपयोग करने लगे हैं। इसका कोई कॉपीराइट चार्ज या रॉयल्टी वगैरा तो नहीं होती जी, पहले बता देना हाँ। :)
अपने राम ने तो शुरूआत ही इस तरीके से की थी. शरूआत में कीबोर्ड बदलने में थोड़ी दिक्कत हुई थी लेकिन अब सब ठीक है.
यह तरीका सबसे आसान और सुविधाजनक है.
आभार, इस ज्ञानवर्धन के लिये. :)
मैंने अपने एक सहकर्मी को बड़ी होशियारी दिखाते हुए हिंदी इंडिक आई एम ई सेट करके दिया । पर नया लोचा
खड़ा हो गया है । हर बार वर्ड्स खोलने पर फ्रंटपेज इंस्टाल करने का पॉप अप बॉक्स खुल रहा है । सिर खपा के देख लिया कुछ नहीं हो रहा । हमारी होशियारी मुसीबत में बदल गयी है । क्या करें ।
हमेशा की तरह ज्ञानवर्धक लेख, लेकिन अपन को बाराहा की इतनी आदत पड़ गई है कि किसी और में काम जमता ही नहीं... पंडित जी को शुभकामनायें वे ऐसे ही लगे रहें...
मै अब तक दुनिया-जहान के सैकड़ों हिन्दी टाइपिंग औजार आजमा चुका हूँ। इन सब में मैंने बाहरी इनपुट मैथड एटीटरों (BarahaIME, Cafe Hindi Tool आदि) की बजाय विण्डोज के अपने (native) कीबोर्ड ड्राइवरों/IME को बेहतर पाया
--------------------------
उक्त कथन सही लगता है. विस्टा में बरहा फायरफॉक्स में ठीक चल रहा है. पर एक्स्प्लोरर में काम नहीं कर रहा. काम चल जा रहा है. इसलिये कौन झिक-झिक करे!
पंडिज्जी हमारे मेल बॉक्स पर एक नोटिफायर आया है कि आपने जवाब दिया है हमारी समस्या का ।
कहां है हमें तो नईं दिखता ।
बहुत ही ज्ञानवर्धक लेख ! लेकिन मौजूदा स्थिति से मै तो सन्तुष्ट हूँ , कौन विन्डो से फ़िजूल का पंगा ले :)
टिप्पणी करें
लिंक करें