किसी वैबपेज या ब्लॉग पोस्ट का फॉण्ट साइज बढ़ाने के लिए आसान ट्रिक
अक्सर कई साइटों या ब्लॉगों पर फॉण्ट का आकार काफी छोटा होता है, जिससे वैबपेज या ब्लॉग पोस्ट पढ़ने में काफी असुविधा होती है, ऊपर से जिन की नजर कमजोर हो उन्हें तो दुगुनी समस्या। यह समस्या आमतौर पर हिन्दी साइटों/चिट्ठों के साथ ज्यादा होती है। अक्सर पाठक ऐसी पोस्टों पर फॉण्ट साइज बढ़ाने का अनुरोध करते देखे जाते हैं। अब ये तो ब्लॉगर/वैबसाइट स्वामी की इच्छा कि वो फॉण्ट साइज बढ़ाए या नहीं लेकिन हम एक आसान ट्रिक से वैबपन्ने का फॉण्ट साइज बढ़ाकर उसे पढ़ने योग्य बना सकते हैं।
इसके लिए अपने कुञ्जीपटल (Keyboard) की कण्ट्रोल (CTRL) कुञ्जी (Key) दबाए रखें तथा माउस के स्क्रॉल बटन (बीच वाला व्हील बटन) को अपने से विपरीत दिशा में (मॉनीटर की ओर) घुमाएँ।
उदाहरण के लिए निम्न ब्लॉग-पोस्ट देखिए।
पहले:-
बाद में:-
है न आसान तरीका, मैं अक्सर इसका इस्तेमाल करता हूँ और इसे काफी उपयोगी पाता हूँ। आप भी आजमा कर देखें।



Technorati tags: 

15 टिप्पणियाँ:
और यदि स्क्रोल वाला माउस न हो तो अपने कीबोर्ड पर + का बटन दबायें।
इसी प्रकार फोंट साइज को छोटा करने के लिये - दबायें।
अच्छी जानकारी दी, शुक्रिया :)
अच्छा बताया। मैं तो Crtl + या - का प्रयोग करता था।
लैपटाप वाले क्या करें जिनके पास माउस नहीं है?
बहुत सही जानकारी दी. नजर तो अभी तक ठीक है मगर छोटे फॉन्ट पता नहीं कैसे जवानी में ही कम दिखना शुरु हो गये हैं. फॉन्ट की ही गलती होगी बाकि तो कुछ दिमाग में आ नहीं रहा है.
काफी उपयोगी जानकारी है. आजकल अलग अलग फॉट साईज के कारण ऐसा करना कई बार जरूरी हो जाता है.
बढ़िया ट्रिक है।
यह और इस तरह की कई और मजेदार ट्रिक्स मैने अपने चिट्ठे पर पहले भी बताई है। शायद आपको पसन्द आये।
http://nahar.wordpress.com/2006/12/29/tricks/
अच्छी जानकारी है!
http://gostats.in
मेरे कम्प्यूटर पर यह युक्ति कोई काम नहीं कर पाई है। न ही contrl और +/- से कुछ काम बना। मैं तो IE6 ब्राउजर के view मीनू में Text Size में Largest/Larger/Medium/Smaller/Smallest में से एक को select करके काम चलाता हूँ।
श्रीश जी एकदम बड़िया तरीका है, हमें इसकी बहुत जरुरत थी, धन्यवाद
मजिला पर तो ऐसे तरीके काम कर जाते हैं लेकिन IE पर ऐसा संभव नही हो पाता । वैसे यह तरीका भी देखूगां , शायद IE पर काम कर जाये ।
टिप्पणी करें
लिंक करें