गूगल बाबा ने खोले हिन्दी सर्च के नए द्वार
गूगल खोज पन्ने पर हिन्दी में गूगल सुझाव
Now Google Suggest in Hindi on Google India (Hindi) page
गूगल बाबा ने जबसे इण्डिया लैब खोली है नित नए तोहफे लेकर आ रहा है। बहुत समय से मेरा और कई हिन्दी चिट्ठाकारों का पुराना स्वप्न है कि गूगल का हिन्दी लिखने का औजार इण्डिक ट्रांसलिट्रेशन (Indic Transliteration) गूगल के मुख्य सर्च पन्ने पर आए। इस दिशा में गूगल धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहा है। अब गूगल भारत के हिन्दी खोज पन्ने पर लिप्यंतरण (Transliteration) आधारित गूगल सुझाव (Google Suggest) सुविधा हिन्दी में आ गई है।
इसके लिए गूगल भारत (हिन्दी) पर जाएँ। यहाँ रोमन में कोई शब्द लिखें, यह ध्वन्यात्मक रुप से (Phonetically) हिन्दी में लिप्यंतरित होकर गूगल सुझाव प्रदान करेगा।
बस किसी भी सुझाव-शब्द पर क्लिक करके संबंधित खोज पन्ने पर जाया जा सकता है।
यह कदम निश्चय ही क्रांतिकारी है, इससे अनेक लोग अंतर्जाल पर हिन्दीजगत से जुड़ेंगे साथ ही हिन्दी चिट्ठों को ट्रैफिक ही ट्रैफिक मिलेगा।
जरा देखिए यदि कोई Hindi Blog शब्द ढूंढे तो किस तरह के सुझाव मिलेंगे।
अब निश्चय ही इन शब्दों को खोजने पर वह हिन्दी चिट्ठों तक पहुँचेगा और चिट्ठाजगत से पाठक तथा चिट्ठाकार के तौर पर जुड़ेगा। सिर्फ ये ही शब्द नहीं बल्कि लगभग सभी हिन्दी के सर्च कीवर्ड उसे अंततः हिन्दी चिट्ठों तक जरुर लाएँगे।
अब जरा देखिए, मेरा नाम Shrish लिखने पर क्या सुझाव मिलते हैं।
आप भी अपना नाम और कुछ और शब्द आजमा कर देखें, अच्छा टाइमपास है। :)
तो इस तरह हम देख सकते हैं कि ये नई सुविधा हिन्दी चिट्ठों के लिए वरदान साबित होने वाली है। अभी तक गल सर्च मुख्यतः रोमन कीवर्ड्स से ही आती है क्योंकि आम इंटरनैट प्रयोक्ता को हिन्दी टाइपिंग की जानकारी नहीं है। लेकिन अब उम्मीद है कि हालात बदलेंगे। साथ ही इस कदम से हिन्दी में व्यावसायिक चिट्ठाकारी की भी नई उम्मीद जगती है क्योंकि चिट्ठों से कमाई भी उन पर आने वाले ट्रैफिक के ही समानुपाती होती है।
देखते रहिए, आगे-आगे गूगल बाबा क्या-क्या लेकर आते हैं। उम्मीद है गूगल का इण्डिक टूल मुख्य सर्च पेज और जीमेल (GMail) तथा गूगल टॉक (Google Talk, GTalk) आदि में आने में अब देर नहीं।
Technorati tags: Google, Hindi, Indic, India, Google Suggest, Google Suggest in Hindi, Google Search, Hindi Search, Google Search in Hindi, Google India, India Labs, Google India Labs, Phonetic, Transliteration, Indic Transliteration Tool, Hindi Typing, Hindi Blogs, Hindi Blogging, Hindi Blogosphere, गूगल, हिन्दी, हिंदी, इण्डिक, इंडिक, इण्डिया, इंडिया, भारत, हिन्दुस्तान, हिंदुस्तान, चिट्ठा, चिट्ठे, चिट्ठाजगत, ब्लॉगजगत, गूगल सुझाव, हिन्दी खोज, हिंदी खोज, हिन्दी सर्च, हिंदी सर्च, गूगल हिन्दी सर्च, गूगल हिंदी सर्च, गूगल भारत, इण्डिया लैब, इंडिया लैब, इण्डिया लैब्स, इंडिया लैब्स, गूगल इण्डिया लैब, गूगल इंडिया लैब, गूगल इण्डिया लैब्स, गूगल इंडिया लैब्स, ध्वन्यात्मक, फोनेटिक, लिप्यंतरण, ट्रांसलिट्रेशन, इंडिक ट्रांसलिट्रेशन, इण्डिक ट्रांसलिट्रेशन, इंडिक ट्रांसलिट्रेशन टूल, इण्डिक ट्रांसलिट्रेशन टूल, हिन्दी टंकण, हिंदी टंकण, हिन्दी टाइपिंग, हिंदी टाइपिंग, हिन्दी चिट्ठे, हिन्दी ब्लॉग, हिन्दी ब्लॉग्स, हिन्दी चिट्ठाजगत, हिंदी चिट्ठाजगत, हिन्दी ब्लॉगजगत, हिंदी ब्लॉगजगत





10 टिप्पणियाँ:
बढ़िया है
अरे वाह, बहुत सही समाचार दिया।
अच्छी जानकरी है, क्रम बनाए रखें.
बढ़िया है
अच्छी जानकारी दी मित्र। शायद कभी अटकल में यह जान पाते। अब सीधे-सीधे जान गये। धन्यवाद।
बहुत बढिया भाइसाहब। मैं काफी समय से हिन्दी गुगल का प्रयोग कर रहा हूं। पिछले कुछ दिनों से यह ध्यान में आ रहा था। आपने सब स्पष्ट कर दिया। सधन्यवाद।
बहुत अच्छी खबर है। यह हिन्दी के लिये बहुत उपयोगी साबित होगा।
सच कहा है - दूसरे लोग भी उसी की मदद करते हैं जो अपनी मदद कर रहे होते हैM। लगे रहो हिन्दी प्रेमियों!!
काफी रोचक जानकारी है। लेकिन याहू ने भी अपने सर्च इंजन में यही सुविधा "गूगल" से कुछ दिन पहले उपलब्ध करा दी है।
बहुत ही बढ़िया खबर!!
धन्यवाद!!
वेब पर हिन्दी देख कर अच्छा लगता है
हिन्दी वेबसाइट की संख्या भी बढती जा रही है
आज कल काफी कम्पनियाँ भी हिन्दी टूल्स लॉन्च कर रही है
गूगल के हिन्दी मे सर्च
गोस्ताट्स नमक कंपनी ने भी एक ट्राफिक परिसंख्यान टूल हिन्दी मे लॉन्च किया है
http://gostats.in
इससे जाना जा सकता है की हिन्दी का भविष्य इन्टरनेट पे बहुत अच्छा है
टिप्पणी करें
लिंक करें